Aaryon Ka Hindustaan Mein Aagaman Questions & Answers आर्यों का हिंदुस्तान में आगमन प्रश्न और उत्तर

This article will share Aaryon Ka Hindustaan Mein Aagaman Questions & Answers आर्यों का हिंदुस्तान में आगमन प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Eklavya, Koi Nahi Paraya और Kya Nirash Hua Jaaye के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Aaryon Ka Hindustaan Mein Aagaman Questions & Answers आर्यों का हिंदुस्तान में आगमन प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • तादाद – संख्या
  • बेशुमार – बेहिसाब
  • काफिला – पैदल यात्रियों का समूह
  • मार्के – छाप
  • रंज – दुख
  • पुश्त – पीढ़ी
  • रिवाज – चलन
  • हिफाज़त – देखभाल
  • तरंग – मौज

प्रश्न 1: प्रस्तुत पत्र जवाहरलाल नेहरू ने किसे लिखा था?

उत्तर: प्रस्तुत पत्र जवाहरलाल नेहरू ने अपनी पुत्री इंदिरा गाँधी को लिखा था।

प्रश्न 2: उस पुराने ज़माने को इतिहास के पहले का जमाना क्यों कहते हैं?

उत्तर: उस पुराने ज़माने को इतिहास के पहले का जमाना इसलिए  कहते हैं क्योंकि उस जमाने का हमारे पास कोई सच्चा इतिहास नहीं है।

प्रश्न 3: ‘आर्यशब्द के माने क्या हैं?

उत्तर: ‘आर्य’ शब्द का माने है ‘शरीफ आदमी’ या ‘ऊँचे दर्जे का आदमी।’ 

प्रश्न 4: महाभारत की गांधारी कहाँ की राजकुमारी थीं?

उत्तर: महाभारत की गांधारी गांधार या अफग़ानिस्तान की राजकुमारी थीं।

प्रश्न 5: काफी समय तक आर्य लोग विंध्य पहाड़ के उत्तर तक ही क्यों सीमित रहे?

उत्तर: काफी समय तक आर्य लोग विंध्य पहाड़ के उत्तर तक ही सीमित इसलिए रहे क्योंकि उस ज़माने में इन पहाड़ों को पार करना मुश्किल था क्योंकि वहाँ घने जंगल थे।

Aaryon Ka Hindustaan Mein Aagaman Questions & Answers आर्यों का हिंदुस्तान में आगमन प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 6: आर्य किस प्रकार भारत आए?

उत्तर: पुराने जमाने में हिंदुस्तान में रहने वाले द्रविड़ कहलाते थे। उन द्रविड़ों पर आर्यों ने उत्तर से आकर हमला किया। उस ज़माने में मध्य एशिया में बेशुमार आर्य रहते होंगे। मगर वहाँ सबका गुजारा न हो सकता था इसलिए वे दूसरे मुल्कों में फैल गए। बहुत-से ईरान चले गए और बहुत-से यूनान तक और उससे भी बहुत पश्चिम तक निकल गए। हिंदुस्तान में भी उनके दल कश्मीर के पहाड़ों को पार करके आए। आर्य एक मजबूत लड़ने वाली जाति थी, जिसने द्रविड़ों को भगा दिया। उन द्रविड़ों पर आर्यों ने उत्तर से आकर हमला किया। आर्यों के रेले पर रेले उत्तर-पश्चिम से हिंदुस्तान में आए होंगे।

प्रश्न 7: द्रविड़ लोगों के बारे में संक्षिप्त में लिखिए।

उत्तर: पुराने ज़माने में हिंदुस्तान में रहने वाले द्रविड़ कहलाते थे। ये वही लोग हैं जिनकी संतान आजकल दक्षिणी हिन्दुस्तान के मद्रास के आसपास रहती है। उन द्रविड़ों पर आर्यों ने उत्तर से आकर हमला किया। आर्य एक मजबूत लड़ने वाली जाति थी, जिसने द्रविड़ों को भगा दिया।

प्रश्न 8: पुराने ज़माने के लोगों की स्मरणशक्ति कैसी थी?

उत्तर: पुराने ज़माने के लोगों की स्मरणशक्ति इतनी अच्छी थी कि वे पूरी किताबें याद कर लिया करते थे। इसका उद्धारण यह है कि पहले वेद लिखे नहीं गए थे, लोग उन्हें याद कर लिया करते थे और इस तरह वे एक पुश्त से दूसरी पुश्त तक पहुँचते गए।

प्रश्न 9: सही विकल्प चुनिए:

(क) द्रविड़ों पर आर्यों ने……………से आकर हमला किया।

i. दक्षिण 
ii. उत्तर 

(ख) बहुत पुराने ज़माने में मिस्र की तरह हिंदुस्तान में भी………….फैली हुई थी।

i. सभ्यता 
ii. मूर्खता 

(ग) जिस ज़माने में वेद लिखे गए उसे…………..का जमाना कहते हैं।

i. वेद
ii. ग्रंथ 

(घ) अफग़ानिस्तान को उस समय……………..कहते थे।

i. गांधार
ii. गौरव 

तो ये थे Aaryon Ka Hindustaan Mein Aagaman Questions & Answers आर्यों का हिंदुस्तान में आगमन प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!