Bharat Ke Rashtriya Prateek Questions & Answers भारत के राष्ट्रीय प्रतीक प्रश्न और उत्तर

This article will share Bharat Ke Rashtriya Prateek Questions & Answers भारत के राष्ट्रीय प्रतीक प्रश्न और उत्तर 

पिछले पोस्टों में मैंने Mitthu, Sabse Takatvar Kaun, Mere Desh Ki Imaartein और Tiranga के Questions & Answersशेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Bharat Ke Rashtriya Prateek Questions & Answers भारत के राष्ट्रीय प्रतीक प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • संपन्नता – समृद्धि
  • अनेकता – अलग-अलग
  • तीव्र – तेज
  • प्रेरणा देना – उत्साहित करना
  • विपरीत परिस्थति – कठिन समय

प्रश्न 1: रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

i. भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।
ii. भारत की राष्ट्रीय मुद्रा रुपया है।
iii. सभी पेड़ों में बरगद की उम्र सबसे लंबी होती है।
iv. भारतीय मुद्रा का नया चिन्ह देवनागरी लिपि के ‘र’ से बनाया गया है। 
v. हमारे देश में कई भाषाएँ बोली जाती हैं।
vi. बाघ मांसाहारी पशु है।
vii. हमारा राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना है।
viii. आम ज़्यादातर हरे और पीले रंग में पाया जाता है।
ix. ध्वज के बीच में सफ़ेद रंग प्रकाश एवं शांति का संदेश देता है।

प्रश्न 2: सही या गलत लिखिए:

(क) मोर लाल रंग का भी पाया जाता है – गलत 
(ख) रुपए के प्रतीक को सरकार ने १५ जुलाई २०१० को मान्यता दी – सही 
(ग) केसरिया रंग त्याग का संदेश देता है – सही 
(घ) हमारे देश का राष्ट्रीय प्रतीक केवल तिरंगा है – गलत 

प्रश्न 3: हमारे देश के लोग आपस में कैसे रहते हैं?

उत्तर – हमारे देश के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं।

प्रश्न 4: पाठ में किन-किन प्रतीकों के बारे में बताया गया है?

उत्तर – पाठ में राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय फल, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय मुद्रा तथा राष्ट्रीय पेड़ के बारे में बताया गया है।

प्रश्न 5: हमारे राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग हैं?

उत्तर – हमारे राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग हैं।

प्रश्न 6: कमल कहाँ खिलता है?

उत्तर – कमल कीचड़ में खिलता है।

प्रश्न 7: आम के पत्तों का क्या किया जाता है?

उत्तर – आम के पत्तों को घर के द्वार पर लगाया जाता है और पूजा के समय कलश में रखा जाता है।

प्रश्न 8: बरगद का पेड़ क्या सन्देश देता है?

उत्तर – बरगद का पेड़ हमें अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का सन्देश देता है।

प्रश्न 9: मोर कोशर्मीला पक्षीक्यों कहा जाता है?

उत्तर – बरसात के मौसम में मोर खुश होकर नाचता है। अगर कोई इसे नाचता हुआ देख ले, तो यह पेड़ के पीछे छिप जाता है। इसलिए इसे ‘शर्मीला पक्षी’ भी कहा जाता है।

तो ये थे Bharat Ke Rashtriya Prateek Questions & Answers भारत के राष्ट्रीय प्रतीक प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!