Bhasha Boli Lipi Aur Vyakaran Questions & Answers भाषा बोली लिपि और व्याकरण प्रश्न और उत्तर

This article will share Bhasha Boli Lipi Aur Vyakaran Questions & Answers भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Sahsi Kanya, Abhiyanta Vishveshwarya और Utho Dhara Ke Amar Saputoan के Questions & Answersशेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Bhasha Boli Lipi Aur Vyakaran Questions & Answers भाषा, बोली, लिपि और व्याकरण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

i. पंजाब की भाषा पंजाबी है।
ii. मलयालम केरल की भाषा है।
iii. पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी है और उर्दू की लिपि फ़ारसी है।
iv. डोगरी जम्मू-कश्मीर में बोली जाती है।
v. भाषा को जिन चिन्हों की सहायता से लिखा जाता है, उसे लिपि कहते हैं।
vi. बोली भाषा का सीमित व स्थानीय रूप है।

प्रश्न 2: भाषा किसे कहते हैं ?

उत्तर – भाषा मनुष्य के भावों और विचारों को प्रकट करने का माध्यम है।

प्रश्न 3: व्याकरण किसे कहते हैं ?

उत्तर – भाषा को सही तरीके से बोलने-पढ़ने के लिए बनाए गए नियमों को व्याकरण कहते हैं ।

प्रश्न 4: बोली किसे कहते हैं?

उत्तर – भाषा के क्षेत्रीय रूप को बोली कहा जाता है। 

प्रश्न 5: मातृभाषा और राजभाषा में क्या अंतर है ?

उत्तर – 

मातृभाषा

बालक अपनी माँ और परिवार में सहजता से सीख जाता है, यह वह भाषा है जो उसके घर-परिवार में बोली जाती है।

राजभाषा

वह भाषा जिसे राज्य में सरकारी कामकाज के लिए प्रयोग में लाई जाती है, राजभाषा कहलाती है। जैसे – हिंदी भारत की राजभाषा है ।

प्रश्न 6: भाषा में वर्तनी का सही रूप होना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर – वर्ण और मात्राओं का सही प्रयोग होने पर ही भाषा का सही अर्थ प्रकट होता है,यदि किसी भी शब्द में मात्रा या वर्ण की अशुद्‍धि हो तो तो वह शब्द अर्थहीन हो जाता है।

जैसे- ‘कड़ाप’ कोई शब्द नहीं होता, ‘कपड़ा’ शुद्‍ध शब्द है ।

प्रश्न 7: राष्ट्रभाषा और राजभाषा किसे कहते हैं? उनका एक-एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर – राष्ट्रभाषा – जो भाषा पूरे राष्ट्र के अधिकतर लोगों द्वारा बोली जाती है, उसे राष्ट्रभाषा कहते हैं।
उदाहरण – फ्रेंच, फ्रांस देश की राष्ट्रभाषा है।

राजभाषा – जिस भाषा में राज्य का तथा सरकारी कार्य किया जाता है, उसे राजभाषा कहते हैं।
उदाहरण – भारत देश की राजभाषा हिंदी है।

प्रश्न 8: देशों का उनकी भाषाओं के साथ सही मिलान कीजिए।

जापान चीनी 
रूस अंग्रेज़ी 
चीन जापानी 
इंग्लैंड रूसी 

उत्तर – 

जापान जापानी 
रूस रूसी
चीन चीनी 
इंग्लैंड अंग्रेज़ी 

प्रश्न 9: वाक्यों को शुद्ध करके पुनः लिखिए:

i. पिताजी बाजार जा रही है।

उत्तर – पिताजी बाजार जा रहे हैं।

ii. मेरे को भूख नहीं लगी है। 

उत्तर – मुझे भूख नहीं लगी है।

iii. दिल्ली जा रहा नितेश है।

उत्तर – नितेश दिल्ली जा रहा है।

प्रश्न 10: भाषा के तीन रूप व उनके उदाहरण लिखिए।

उत्तर –

मौखिक – आपसी बातचीत, वाद-विवाद, सुनना-बताना, रेडियो, टेलीविज़न
लिखित – पुस्तक, पत्र-पत्रिका, समाचार-पत्र 
सांकेतिक – जाने, रुकने, चुप रहने के संकेत 

प्रश्न 11: संविधान में हिंदी को भारत के राजकाज की भाषा का दर्जा कब दिया गया?

उत्तर – १४ सितंबर १९४९ को संविधान में हिंदी को भारत के राजकाज की भाषा का दर्जा दिया गया।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!