Bhasha Likhavat Aur Ginti Questions & Answers भाषा लिखावट और गिनती प्रश्न और उत्तर

This article will share Bhasha Likhavat Aur Ginti Questions & Answers भाषा लिखावट और गिनती प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Hamara Desh, Tum Hamari Chotiyon Ki Barf Ko Yun Mat Kuredo और Andaman Nicobar के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Bhasha Likhavat Aur Ginti Questions & Answers भाषा लिखावट और गिनती प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • मुल्क – देश
  • मुनासिब – उचित
  • हाँक लगाना – आवाज़ लगाना
  • अदद – संख्या

प्रश्न 1: यह पत्र किसने किसको लिखा?

उत्तर: यह पत्र जवाहरलाल नेहरू ने इंदिरा गाँधी को लिखा था।

प्रश्न 2: सभ्यता शुरू होने तक किसने तरक्की कर ली थी?

उत्तर: सभ्यता शुरू होने तक भाषा ने तरक्की कर ली थी।

प्रश्न 3: खतरे की जानकारी देने के लिए जानवर कैसी आवाज़ें निकलते हैं?

उत्तर: खतरे की जानकारी देने के लिए जानवर अजीब आवाज़ें निकलते हैं।

प्रश्न 4: पुराने ज़माने में आदमी की ज़िन्दगी का खास काम क्या था?

उत्तर: पुराने ज़माने में आदमी की ज़िन्दगी का खास काम लड़ना था।

प्रश्न 5: लेखक के अनुसार भाषा का प्रयोग कैसे हुआ?

उत्तर: लेखक के अनुसार भाषा की शरुआत धीरे-धीरे से हुई होगी। शरू में बहुत सीधी-सादी आवाज़ें रहीं होंगी। जब आदमी किसी चीज़ को देखकर डर जाते होंगे और दूसरों को उसकी खबर देना चाहते होंगे, तो वे खास तरह की आवाज़ निकलते होंगे। धीरे-धीरे शब्द बनते गए, फिर छोटे-छोटे वाक्य पैदा हुए और फिर बड़े-बड़े।

प्रश्न 6: प्राचीन काल में लड़ाई के गीतों का रिवाज़ क्यों था?

उत्तर: प्राचीन काल में आदमी की ज़िन्दगी  खास काम लड़ना था। इसलिए उनके गीत भी लड़ाइयों के ही हैं। हिंदुस्तान ही नहीं, दूसरे मुल्कों में भी, यही रिवाज़ क्यों था।

प्रश्न 7: लिखने की शरुआत कैसे हुई?

उत्तर: लिखने की शरुआत बहुत मज़ेदार रही होगी। सभी भाषाओँ में लिखना तस्वीरों से शुरू हुआ होगा। धीरे-धीरे तस्वीरें सिर्फ़ निशानियाँ रह गई होंगी। इसके बहुत दिनों पीछे वर्णमाला निकली होगी और उसका रिवाज़ हुआ होगा। इससे लिखना बहुत सहज हो गया।

प्रश्न 8: हिंदुस्तानी अंकों के बारे में लिखिए

उत्तर: आजकल हम हर एक भाषा में जिन अंकों को काम में लाते हैं वे बहुत अच्छे हैं। लेखक १, २, ३, ४, ५, ६, ७, ८, ९, १० वगैरह अंकों को कह रहे हैं। इन्हें अरबी अंक कहते हैं क्योंकि यूरोपवालों ने उन्हें अरब जाति से सीखा। लेकिन अरबवालों ने उन्हें हिन्दुस्तानियों से  सीखा था। इसलिए उन्हें हिंदुस्तानी अंक कहना ज़्यादा मुनासिब होगा।

प्रश्न 9: “सभी भाषाओं में लिखना तस्वीरों से शुरू हुआ होगाइस बात की समीक्षा कीजिए।

उत्तर: सभी भाषाओं में लिखना तस्वीरों से शुरू हुआ होगा अर्थात जो आदमी मोर के बारे में  कुछ कहना चाहता होगा, उसे मोर की तस्वीर का खाका बनाना पड़ता होगा। परन्तु उस तरह कोई बहुत ज़्यादा न लिख सकता होगा। धीरे-धीरे तस्वीरें सिर्फ़ निशानियाँ रह गई होंगी। इसके बहुत दिनों पीछे वर्णमाला निकली होगी और उसका रिवाज़ हुआ होगा। इससे लिखना बहुत सहज हो गया।

प्रश्न 10: तुकबंदियों और लड़ाई के गीतों का रिवाज़ क्यों था?

उत्तर: तुकबंदियों और छंदो को याद रखना ज़्यादा सहज था। भाटों और गवैयों को वीरों और बहादुरी के गीत अच्छे लगते थे। पुराने ज़माने में आदमी की जिंदगी का खास काम लड़ना था। इसी कारण तुकबंदियों और लड़ाई के गीतों का रिवाज़ था।

प्रश्न 11: सही विकल्प चुनिए:

(क) अरबवालों ने अंकों को किनसे सीखा?

i. ईरानियों से
ii. हिन्दुस्तानियों से 

(ख) तुकबंदियों और छंदो को याद रखना कैसा है?

i. ज़्यादा सहज 
ii. ज़्यादा कठिन 

(ग) अदद और गिनती का निकलना भी उस समय कैसी बात रही होगी?

i. मार्के की 
ii. सामान्य-सी 

(घ ) यह पत्र किसके द्वारा अनुदित है?

i. रवि रतलामी 
ii. प्रेमचंद 

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!