Bhasha Tatha Vyakaran Questions & Answers भाषा तथा व्याकरण प्रश्न और उत्तर

This article will share Bhasha Tatha Vyakaran Questions & Answers भाषा तथा व्याकरण प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Daku Angulimaal, Sangati Ka Asar और Hamare Desh Ki Faslein के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Bhasha Tatha Vyakaran Questions & Answers भाषा तथा व्याकरण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: भाषा किसे कहते हैं?

उत्तर: एक-दूसरे तक अपनी बात और भाव पहुँचाने का साधन ही भाषा कहलाता है।

प्रश्न 2: भाषा के कितने रूप हैं?

उत्तर: भाषा के दो रूप हैं:

मौखिक – यह भाषा का पहला रूप है। इसमें बोलकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाई जाती है और दूसरा उसे सुनकर समझता है।
उदाहरण – बातचीत, मोबाइल 

लिखित – यह भाषा का दूसरा रूप है। इसमें लिखकर अपनी बात दूसरों तक पहुँचाई जाती है और दूसरा उसे पढ़कर समझता है।
उदाहरण – कंप्यूटर, पुस्तक 

प्रश्न 3: लिपि किसे कहते हैं?

उत्तर: लिपि का शाब्दिक अर्थ होता है – लिखित या चित्रित करना।

भाषा को लिखने के लिए निर्धारित चिन्हों को लिपि कहते हैं।

प्रश्न 4: निम्नलिखित भाषाओं की लिपि लिखिए:

i. हिंदी, मराठी 

उत्तर: देवनागरी 

ii. पंजाबी 

उत्तर: गुरुमुखी 

iii. उर्दू 

उत्तर: फ़ारसी 

iv. बांगला 

उत्तर: बांगला 

v. अंग्रेज़ी 

उत्तर: रोमन 

प्रश्न 5: व्याकरण किसे कहते हैं?

उत्तर: भाषा को शुद्ध रूप में बोलने, लिखने और पढ़ने के नियमों को व्याकरण कहते हैं।

प्रश्न 6: व्याकरण हमें क्या सिखाता है?

उत्तर: व्याकरण हमें शुद्ध बोलना, शुद्ध पढ़ना और शुद्ध लिखना सिखाता है।

प्रश्न 7: सही विकल्प चुनिए:

(क) फ्रेंच भाषा कहाँ बोली जाती है?

i. भारत
ii. फ्रांस 

(ख) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बोली जाने वाली भाषा कौन-सी है?

i. अंग्रेज़ी 
ii. जापानी 

प्रश्न 8: किस भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा कहा जाता है और क्यों?

उत्तर: अंग्रेज़ी भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा कहा जाता है क्योंकि इसे लगभग सभी देशों में बोला जाता है।

प्रश्न 9: सही या गलत लिखिए:

i. भाषा के द्वारा अपने विचारों को प्रकट कर सकते हैं – सही 
ii. भाषा का केवल एक ही रूप है – गलत 
iii. हिंदी व मराठी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है – सही 
iv. रोमन लिपि अंग्रेज़ी भाषा की लिपि है – सही 
v. भारत में अधिकांश लोग फ्रेंच भाषा का प्रयोग करते हैं – गलत  

प्रश्न 10: रिक्त स्थान भरिए:

i. हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी में लिखी जाती है।
ii. भाषा को शुद्ध रूप में बोलने, लिखने और पढ़ने के नियमों को व्याकरण कहते हैं।
iii. गुरुमुखी पंजाबी भाषा की लिपि है। 
iv. उर्दू फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है।

प्रश्न 11: हिंदी भाषा की कुछ विशेषताऍं लिखिए 

उत्तर:

  • संसार की उन्नत भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक व्यवस्थित भाषा है।
  • हिंदी हमारे देश की राजभाषा तथा संपर्क भाषा है।
  • यह जैसे बोली जाती है, प्राय: वैसे ही लिखी भी जाती है।
  • हिंदी वर्णमाला दुनिया की सर्वाधिक व्यवस्थित वर्णमाला है।

तो ये थे Bhasha Tatha Vyakaran Questions & Answers भाषा तथा व्याकरण प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!