Hamara Bhojan Questions & Answers हमारा भोजन प्रश्न और उत्तर

This article will share Hamara Bhojan Questions & Answers हमारा भोजन प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Aa Rahi Ravi Ki Savari, Khelon Mein Bhartiya Mahilayein और Hamare Desh Ki Faslein के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Hamara Bhojan Questions & Answers हमारा भोजन प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ 

  • तंदुरुस्त – सेहतमंद 
  • पौष्टिक – ताकत देनेवाले तत्वों से भरपूर 
  • स्फूर्तिदायक – तारो-ताज़ा 
  • वास – रहना 
  • मानसिक – दिमागी तौर पर 
  • पूर्ती – पूरा करना 

प्रश्न 1: रिक्त स्थान भरिए:

1. भोजन में सभी विटामिन होने आवश्यक है।
2. हाथ धोकर खाना बनाना चाहिए।
3. भोजन में सलाद शामिल करना आवश्यक है।
4. हमें खूब फल खाने चाहिए ।

प्रश्न 2: सही या गलत लिखिए:

1. भोजन हमारे शरीर की आवश्यकता नहीं है – गलत 
2. हमारा भोजन संतुलित होना अति आवश्यक है – सही 
3. मिनरल्स के लिए हमें काम पानी पीना चाहिए – गलत 
4. फलों से हमारे शरीर को ताकत मिलती है – सही 
5. भोजन के पोषक तत्वों में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, मिनरल्स आदि आते हैं – सही 
6. हमें बाहर का बना खाना खाना चाहिए – गलत 
7. दूध को पनीर के रूप में भी भोजन में शामिल कर सकते हैं – सही 
8. हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए – सही 

प्रश्न 3: भोजन का किससे गहरा संबंध है?

उत्तर: भोजन का हमारे स्वास्थ्य से गहरा संबंध है।

प्रश्न 4: भोजन संतुलित होना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: भोजन संतुलित होना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।

प्रश्न 5: अनियमित खाना खाने से क्या हो सकता है?

उत्तर: अनियमित खाना खाने से पेट खराब हो सकता है।

प्रश्न 6: शलजम व चुकंदर किस कमी को दूर करने में सहायक होते हैं?

उत्तर: शलजम व चुकंदर हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 7: हम दूध को किस-किस रूप में भोजन में शामिल कर सकते हैं?

उत्तर: हम दूध को दही, छाछ, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर या दूध से बने अन्य पदार्थ के रूप में भी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

प्रश्न 8: आयरन की पूर्ति के लिए क्या खाना आवश्यक है?

उत्तर: आयरन की पूर्ति के लिए हरी साग-सब्जियाँ खाना आवश्यक है।

तो ये थे Hamara Bhojan Questions & Answers हमारा भोजन प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!