Holi Aayee Questions & Answers होली आई प्रश्न और उत्तर

This article will share Holi Aayee Questions & Answers होली आई प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Bhasha Tatha Vyakaran, Daku Angulimaal, Sangati Ka Asar और Hamare Desh Ki Faslein के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Holi Aayee Questions & Answers होली आई प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • मौज़ – मस्ती, हर्ष
  • घर – आलय, सदन
  • खेत – उपजाऊ भूमि
  • खुशी – प्रसन्नता, उमंग
  • गुझिया – मीठा पकवान

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनकर नीचे दिए गए रिक्‍त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) होली ……………. ऋतु में मनाई जाती है।

i. वसंत 
ii. वर्षा
iii. ग्रीष्म
iv. शरद

(ख) होली का त्योहार ……….. में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है ।

i. जापान
ii. चीन
iii. भारत 
iv. अमेरिका

(ग) होली हमें ……………… रंगों से ही खेलनी चाहिए ।

i. खनिज 
ii. प्राकृतिक
iii. तैलीय 
iv. रासायनिक

(घ) होली का त्योहार हमें ………… का संदेश देता है ।

i. भाईचारे
ii. राष्ट्रीयता
iii. दुश्मनी 
iv. शांति

(ड) होली खेलते वक्त हमें ……….. व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए।

i. पानी 
ii. आग
iii. हवा 
iv. मिट्टी

प्रश्न 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

i. इंद्रधनुष के रंगों वाली होली आई।
ii. रंगों की पिचकारी लाई।
iii. होली प्राकृतिक रंगों से खेलनी चाहिए।

प्रश्न 3: होली कैसे मनाई जाती है ?

उत्तर: पिचकारी और रंगों से खेलकर होली मनाई जाती है।

प्रश्न 4: आपको कौन-सा रंग पसंद है?

उत्तर: मुझे लाल रंग पसंद है।

प्रश्न 5: होली अपने साथ क्या लेकर आती हैं?

उत्तर: होली अपने साथ अबीर-गुलाल, इंद्रधनुषी रंग, पिचकारी और गुझिया लेकर आती है। होली घर–आँगन में खुशियाँ और खेतों में हरियाली भी लेकर आती है।

प्रश्न 6: होली के अवसर पर आपके घर में कौन-कौन से पकवान बनाए जाते हैं ?

उत्तर: होली के अवसर पर हमारे घर में गुझिया, तरह-तरह की मिठाइयां, समोसे, चाट आदि पकवान बनाए जाते हैं।

तो ये थे Holi Aayee Questions & Answers होली आई प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!