Khel Aur Khiladi Questions & Answers खेल और खिलाड़ी प्रश्न और उत्तर

This article will share Khel Aur Khiladi Questions & Answers खेल और खिलाड़ी प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Anveshan, Hum Panchee Unmukt Gagan Ke और Pandubba Jahaj के questions & answers तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Khel Aur Khiladi Questions & Answers खेल और खिलाड़ी प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • निरंतर – लगातार 
  • रोज़गार – नौकरी
  • संयमी – धैर्यवान
  • उपलब्धि – प्राप्ति
  • जूझना – संघर्ष करना

प्रश्न 1: खिलाड़ी अपनी हार से क्या सबक लेता है?

उत्तर: खिलाड़ी अपनी हार से सबक लेता है कि खिलाड़ी हार भी जाए तो वह इस हार को सकरात्मक रूप से लेता है। इस हार से सबक लेकर खिलाड़ी फिर से जीत पाने के लिए मैदान में उतर जाता है।

प्रश्न 2: खेल खेलने के कोई दो लाभ बताइए।

उत्तर: खेल खेलने से शरीर के सभी अंगों की कसरत होती है इससे खिलाड़ी का शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है । शारीरिक व्यायाम करने और संतुलित आहार लेने के कारण खिलाड़ी स्वस्थ्य रहता है।

प्रश्न 3: टीम में खेले जाने वाले खेलों से हम क्या सबक लेते हैं?

उत्तर: जब खिलाड़ी टीम में खेलते है, तब खेल के जरिए वे मिल-जुलकर काम करना और एक दूसरे की सहायता करना सीखते हैं।

प्रश्न 4: सशुील कुमार एक अच्छे खिलाड़ी कैसे बने?

उत्तर: सशुील कुमार बचपन से ही कुश्ती का अभ्यास किया करते थे। संयोग से सुशील का परिचय कुश्ती के कोच प्रसिद्ध पहलवान सतपाल जी से हुआ। सुशील को एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में कोच सतपाल ने दिन-रात एक कर दिया।

प्रश्न 5: सशुील कुमार ने कौन-सा कीर्तिमान बनाया है?

उत्तर: सशुील कुमार ने २००८ बीजिंग ओलंपिक खेलों में ‘कांस्य -पदक’ तथा २०१२ लंदन ओलंपिक खेलों में ६६ किलोग्राम वर्ग में ‘रजत-पदक’ जीत कर एक कीर्तिमान बनाया है।

प्रश्न 6: रिक्त स्थान भरिए:

(क) खेल हमें अपना लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
(ख) खेल मनुष्य को हार कर भी जीतने का हौसला देते हैं।
(ग) सुशील बचपन से ही कुश्ती का अभ्यास किया करते थे।
(घ) सुशील का जन्म दिल्ली में हुआ।

प्रश्न 7: सही या गलत लिखिए:

(क) शारीरिक व्यायाम करने और संतुलित आहार लेने के कारण खिलाड़ी स्वस्थ रहता है – सही
(ख) खेल हमें जीवन में सदैव हराने की प्रेरणा देता है – गलत 
(ग) आजकल अच्छे खेल के जरिए युवा रोज़गार पा सकते हैं – सही  
(घ) सुशील का जन्म दिल्ली के पास नजफगढ़ के बापरोला नामक गाँव में हुआ था – सही 

तो ये थे प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!