Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti Questions & Answers कोशिश करने वालों की हार नहीं होती प्रश्न और उत्तर

This article will share Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti Questions & Answers कोशिश करने वालों की हार नहीं होती प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Abhiyanta Vishveshwarya और Ibrahim Gardi के questions & answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Koshish Karne Walon Ki Haar Nahi Hoti Questions & Answers कोशिश करने वालों की हार नहीं होती प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ

  • कोशिश – प्रयास 
  • नौका – नाव 
  • आखिर – अंत में 
  • बेकार – व्यर्थ , फालतु 
  • सिंधु – सागर, समुद्र 
  • सहज – आसानी , सरलता से 
  • हैरानी – परेशानी 
  • चुनौती – ललकार 
  • संघर्ष – टकराव 
  • क्षेत्र – मैदान, स्थान

प्रश्न 1: कविता किस पर आधारित है

उत्तर: कविता परिश्रम पर आधारित है।

प्रश्न 2: नन्हीं चींटी दाना लेकर कहाँ चढ़ती है?

उत्तर: नन्हीं चींटी दाना लेकर दीवारों पर चढ़ती है|

प्रश्न 3: चींटी किस प्रकार अपने कार्य में सफल होती है  ?

उत्तर: नन्ही-सी चींटी जब अपने से दुगने वजन वाले दाने को लेकर दीवार पर चढ़ती है तो  वह एक-दो बार नहीं , पर सैकड़ों बार दीवार से फिसलकर नीचे गिर जाती है | लेकिन फिर भी वह दीवार पर चढ़ने का कार्य जारी रखती है, जब तक वह अपने लक्ष्य को नहीं पा लेती है |   

प्रश्न 4: मैदान छोड़कर भागने का क्या अर्थ है ?

उत्तर: मैदान छोड़कर भागने का अर्थ असफलता से हारकर, सफलता के लिए प्रयास ही न करके हार मानना है | 

प्रश्न 5: कवि गोताखोर के बारे में क्या कहते हैं?

उत्तर: गोताखोर मोती की तलाश में समुद्र के गहरे पानी में छलाँग लगाता है और उसे कई बार असफल होकर लौटना पड़ता है लेकिन वह हिम्मत नहीं हारता और बार-बार छलाँग लगाता है | हर बार उसकी मुट्ठी खाली हाथ नहीं होती | कभी न कभी तो उसे मोती मिलते हैं |

प्रश्न 6: कविता की सीख-अपने शब्दों में लिखिए

उत्तर: कविता से हमें  हमेशा कोशिश करते रहने की प्रेरणा मिलती है| असफलता को चुनौती मानकर, अपनी गलतियों को सुधारकर फिर से लक्ष्य प्राप्ति तक कोशिश करने की सीख मिलती है|

प्रश्न 7: रिक्त स्थान भरिये:

(i) लहरों से डरकर नौक पार नहीं होती।
(ii) डुबिकयाँ सिंधु में गोताखोर लगाता है।
(iii) असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो।
(iv) संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तमु। 
(v) कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

प्रश्न 8: सही या गलत लिखिए:

(i) मन का विश्वास रगों में साहस भरता है – सही
(ii) हमें असफलता को स्वीकार करना चाहिए – सही
(iii) गहरे पानी में मोती आसानी से मिल जाते हैं – गलत

तो ये थे प्रश्न और उत्तर |

error: Content is protected !!