Mere Desh Ki Imaartein Questions & Answers मेरे देश की इमारतें प्रश्न और उत्तर

This article will share Mere Desh Ki Imaartein Questions & Answers मेरे देश की इमारतें प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Deepu Aur Paathshala और Tiranga के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Mere Desh Ki Imaartein Questions & Answers मेरे देश की इमारतें प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ

  • इलाका – क्षेत्र
  • प्रसिद्ध – मशहूर
  • स्तंभ – खंबे
  • सागर – समुद्र

प्रश्न 1: रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

(क) चारमीनार को मुहम्मद कुली कुतुबशाह ने बनवाया था।
(ख) रूबी क्रिसमस की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ भारत-भ्रमण पर गई थी।
(ग) गेट-वे-ऑफ-इंडिया रानी मैरी और जॉर्ज-पंचम के स्वागत के लिए निर्माण किया गया था।

प्रश्न 2: रूबी मुंबई में किसके साथ रहती थी?

उत्तर: रूबी मुंबई में अपने भाई जोन और मम्मी-पापा के साथ रहती थी।

प्रश्न 3: रूबी के भाई ने कफ-परेड मार्केट से क्या खरीदा?

उत्तर: रूबी के भाई ने कफ-परेड मार्केट से दूरबीन और काला चश्मा खरीदा।

प्रश्न 4: कुतुबमीनार देखने के बाद सभी लोग कहाँ के लिए रवाना हो गए?

उत्तर: कुतुबमीनार देखने के बाद सभी लोग आगरा के लिए रवाना हो गए।

प्रश्न 5: गेट-वे-ऑफ-इंडिया का निर्माण क्यों किया गया था?

उत्तर: इंग्लैंड की रानी मैरी और जॉर्ज-पंचम भारत आए थे, तब उनके स्वागत के लिए गेट-वे-ऑफ-इंडिया का निर्माण किया गया था।

प्रश्न 6: रूबी के सहेलियों के मुहँ में पानी क्यों आ गया?

उत्तर: जब रूबी ने अपनी सहेलियों से बताया कि हुसैन सागर झील में उसने वहाँ की मशहूर मिर्ची का सालन, भरवा बैंगन, हैदराबादी बिरयानी का भी स्वाद लिया तब उसके मुहँ से बिरयानी का नाम सुनते ही रूबी की सहेलियों के मुहँ में पानी आ गया।

प्रश्न 7: शेलार-जंग-म्यूजियम में १९ वीं सदी में क्या लाया गया?

उत्तर: शेलार-जंग-म्यूजियम में १९ वीं सदी में ब्रिटिश संगीतमय घड़ी को इंग्लैंड से लाया गया था।

प्रश्न 8: जोड़ियाँ मिलाइए

क. दिल्ली i. ताजमहल 
ख. मुंबई ii. चारमीनार 
ग. आगरा iii. कुतुबमीनार 
घ. हैदराबाद iv. गेट-वे-ऑफ-इंडिया
उत्तर: क-iii, ख-iv, ग-i, घ-ii 

तो ये थे Mere Desh Ki Imaartein Questions & Answers मेरे देश की इमारतें प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!