Sabse Takatvar Kaun Questions & Answers सबसे ताकतवर कौन प्रश्न और उत्तर

This article will share Sabse Takatvar Kaun Questions & Answers सबसे ताकतवर कौन प्रश्न और उत्तर  

पिछले पोस्टों में मैंने Mitthu, Mere Desh Ki Imaartein, Deepu Aur Paathshala और Tiranga के Questions & Answersशेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Sabse Takatvar Kaun Questions & Answers सबसे ताकतवर कौन प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए:

(क) जंगल का राजा एक खूँखार शेर था।
(ख) जंगल का राजा होने के कारण शेर को खुद पर बहुत घमंड था।
(ग) लोमड़ी की बातें सुनकर शेर फूला नहीं समाया।

प्रश्न 2: शेर क्यों आराम कर रहा था?

उत्तर – एक दिन शिकार करते हुए गहरे गड्ढे में गिरने के कारण शेर की एक टाँग टूट गई इसलिए वह अपनी गुफा में ही आराम करने लगा।

प्रश्न 3: गौ माता की बातों को सुनकर शेर को कैसा लगा?

उत्तर – गौ माता की बातों को सुनकर शेर बहुत प्रसन्न हो गया।

प्रश्न 4: पानी में गिरते ही शेर का सिर किससे टकरा गया?

उत्तर – पानी में गिरते ही शेर का सिर एक पत्थर से टकरा गया।

प्रश्न 5: शेर गुस्से से आग-बबूला क्यों हो गया?

उत्तर – शेर ने हाल-चाल जानने के लिए गेंडे कोआवाज़ लगाई जो तालाब में नहा रहा था। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। वह अपनी मस्ती में मग्न था। उसका साहस देखकर शेर गुस्से से आग-बबूला हो गया।

प्रश्न 6: गेंडे ने शेर के घमंड को कैसे तोड़ा? अपने शब्दों में लिखिए।

उत्तर – लोमड़ी द्वारा तारीफ़ किए जाने पर शेर को घमंड आ गया कि जंगल में उसके समान शक्तिशाली कोई जानवर नहीं। लेकिन जब उसने अपनी ताकत गेंडे पर आजमाई तो उसने शेर को पानी में ढकेल दिया जिससे शेर का सिर एक पत्थर से टकरा गया और उसके सिर से खून बहने लगा। इस प्रकार गेंडे ने शेर के घमंड को कैसे तोड़ा।

प्रश्न 7: इस कहानी से हमें क्या सीख मिलती है?

उत्तर – इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि हमें अपनी शक्ति/ताकत का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

तो ये थे Sabse Takatvar Kaun Questions & Answers सबसे ताकतवर कौन प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!