Sehat Questions & Answers सेहत प्रश्न और उत्तर

This article will share Sehat Questions & Answers सेहत प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Naya Savera के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Sehat Questions & Answers सेहत प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: गुड्डू को क्या पसंद नहीं था?

उत्तर: गुड्डू को करेला पसंद नहीं था।

प्रश्न 2: माँ ने रात में खाने में गुड्डू को कौन-सी सब्ज़ी दी?

उत्तर: माँ ने रात में खाने में गुड्डू को करेले की सब्ज़ी दी।

प्रश्न 3: गुड्डू से कौन-कौन बातें करने लगे?

उत्तर: गुड्डू से करेला, बैंगन, गाजर, फूलगोभी, आलू, मटर, टमाटर, सेब, केला, आम, अंगूर आदि बातें करने लगे।

प्रश्न 4: सेब ने गुड्डू से क्या कहा?

उत्तर: सेब ने गुड्डू से कहा कि रोजाना सेब खाने से कभी डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती।

प्रश्न 5: फूलगोभी किन दो नामों से पहचानी जाती है?

उत्तर: फूलगोभी फूल और सब्ज़ी दोनों नामों से पहचानी जाती है।

प्रश्न 6: फलों का राजा कौन कहलाता है?

उत्तर: फलों का राजा आम कहलाता है।

प्रश्न 7: माँ किस बात पर हैरान हुई?

उत्तर: जब गुड्डू ने माँ से कहा कि वह अब से सारी सब्जियाँ और फल खाया करेगा क्योंकि उसे समझ आ गया है कि ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हैं, तब माँ इस बात पर हैरान हुई।

प्रश्न 8: सही या गलत लिखिए:

1. गुड्डू को करेला पसंद नहीं था – सही 
2. हमें सब्जियाँ नहीं खानी चाहिए – गलत 
3. बैंगन के सिर पर ताज होता है – सही 
4. करेला मीठा होता है – गलत 
5. फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं – सही 
6. गाजर खाने से आँखों की रोशनी कमज़ोर होती है – गलत 

प्रश्न 9: किसने किससे कहा?

1. खाने में मैं कड़वा लगता हूँ।

उत्तर: करेले ने गुड्डू से कहा।

2. फूलगोभी और आलू की सब्जी सभी लोग खाते हैं।

उत्तर: आलू ने फूलगोभी से कहा।

3. तुम्हारी कीमतें आसमान छू रही हैं।

उत्तर: केले ने सेब से कहा।

तो ये थे Sehat Questions & Answers सेहत प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!