Surdas Ke Pad Questions & Answers सूरदास के पद प्रश्न और उत्तर

This article will share Surdas Ke Pad Questions & Answers सूरदास के पद प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Boodhi Kaki और Rahim Ke Dohe के questions & answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Surdas Ke Pad Questions & Answers सूरदास के पद प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • लाँबी – लंबी 
  • जोटी – जोड़ी 
  • सोभित – शोभित 
  • गौरी – गोरी 
  • आवति – आना 
  • भोरी – भोली 
  • बहियन – बाँहें 
  • पियावति – पिलाती 
  • हरि-हलधर – कृष्ण-बलराम 
  • काढत – बाल बनाना 

प्रश्न 1: बालक श्रीकृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?

उत्तर: माता यशोदा ने श्रीकृष्ण को बताया कि दूध पीने से उनकी चोटी बलराम भैया की तरह हो जाएगी। श्रीकृष्ण अपनी चोटी बलराम जी की चोटी की तरह मोटी और बड़ी करना चाहते थे। इस लोभ के कारण वे दूध पीने के लिए तैयार हो गए।

प्रश्न 2: “मैंने माखन नहीं खायाइस बारे में कृष्ण यशोदा को कौन-कौन से तर्क देकर समझाते हैं?

उत्तर: कृष्ण यशोदा से कहते हैं कि मैया! मैंने मक्खन नहीं खाया है। सुबह होते ही तुम मुझे गायों के पीछे भेज देती हो। चार पहर भटकने के बाद साँझ होने पर मैं वापस आता हूँ। मैं छोटा बालक हूँ, मेरी बाहें भी छोटी हैं, मैं छीकें तक भी नहीं पहुँच सकता हूँ। यह सब सखा मुझसे दुश्मनी रखते हैं, इन्होंने मक्खन जबरन मेरे मुख में लपेट दिया है। माँ तू मन की बड़ी भोली है, इसीलिए इनकी बातों में आ गई।

माँ तेरे दिल में ज़रूर कोई राज़ है, जो मुझे पराया समझकर मुझ पर संदेह कर रही हो। यह लो अपनी लाठी और कंबल। तुमने मुझे बहुत नाच नचा लिया है। यह सभी तर्क देकर कृष्ण यशोदा को समझाते हैं।

प्रश्न 3: यशोदा कृष्ण को हँसकर गले क्यों लगा लेती है?

उत्तर: कृष्ण माँ यशोदा को माखन न खाने के जब अनेक तर्क देते हैं तब कृष्ण की बातों से माता का मन मोहित हो जाता है। जिसके बाद माता यशोदा मुस्कुराकर कृष्ण को गले लगा लेती हैं।

प्रश्न 4: दिए गए शब्दों से संबंधित पंक्तियाँ लिखिए:

i. नंद ढोटा

उत्तर: सुनत रहति श्रवननि नंद ढोटा, करत फिरत माखन दधि चोरी।

ii. लकुटि-कमरिया 

उत्तर: ये ले अपनी लकुटि-कमरिया, बहुतहिं नाच नचायो।

iii. ब्रज खोरी 

उत्तर: कहाँ रहति काकी है बेटी, देखी नहीं कहूँ ब्रज खोरी।

iv. नागिन-सी 

उत्तर: काढ़त गुहत न्हावत जैहें, नागिन-सी भुईं लोटी।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!