Dakshin Bharat Ke Pramukh Tyohar Questions & Answers दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार प्रश्न और उत्तर

This article will share Dakshin Bharat Ke Pramukh Tyohar Questions & Answers दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Khelon Mein Bhartiya Mahilayein और Aa Rahi Ravi Ki Savari के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

शब्दार्थ

  • पुष्पगृह – फूलों का घर  
  • नृत्य  – नाचना
  • विश्‍व – संसार
  • परास्त – हराना
  • असुर – राक्षस
  • विसर्जन – विदाई 

Dakshin Bharat Ke Pramukh Tyohar Questions & Answers दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: ओणम पर केरल कैसे जीवंत हो उठता है? 

उत्तर: ओणम पर नौकायन, नृत्य-संगीत, महाभोज आदि के आयोजन से पूरा केरल जीवंत हो उठता है। 

प्रश्न 2: सूर्यदेव के प्रति धन्‍यवाद क्‍यों प्रकट किया जाता है? 

उत्तर: अच्‍छी फ़सल होने के लिए सूर्यदेव को भोग लगाकर उन्‍हें धन्‍यवाद प्रकट किया जाता है ।   

प्रश्न 3: नौवें दिन ओणम कैसे मनाया जाता है? 

उत्तर: नौवें दिन भगवान विष्णु की पूजा करके ओणम का त्योहार मनाया जाता है । 

प्रश्न 4: चारों दिन मनाए जाने वाले पोंगल के नाम कौन–कौन से हैं? 

उत्तर: चारों दिन मनाए जाने वाले पोंगल के नाम हैं – 

१. भोगी पोंगल
२. सूर्य पोंगल 
३. मट्‍टु पोंगल
४. कन्या पोंगल

प्रश्न 5: ओणम के पुष्प-गृह को किससे सजाया जाता है ?

उत्तर: ओणम के पुष्प-गृह को ताज़े फूलों से सजाया जाता है । 

प्रश्न 6: ओणम का त्योहार किस राजा के सम्मान में मनाया जाता है? 

उत्तर: ओणम का त्योहार राजा महाबली के सम्मान में मनाया जाता है । 

Dakshin Bharat Ke Pramukh Tyohar Questions & Answers दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहार प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 7: शालिवाहन ने किस प्रकार शत्रु को परास्त किया ?

उत्तर: शालिवाहन नामक कुम्हार के पुत्र ने मिट्‍टी के सैनिकों की सेना बनायी और उस पर पानी छिड़ककर उसमें प्राण फूँक दिए और उसी की सहायता से शत्रु को परास्त किया ।

प्रश्न 8: सूर्यदेव के प्रति धन्यवाद क्यों प्रकट किया जाता है ?

उत्तर: पोंगल के दूसरे दिन पर मिट्‍टी के बर्तन में फसल के नए धान से तैयार चावल, मूँग दाल और गुड़ से एक विशेष प्रकार की खीर बनाई जाती है । इसका गन्ने के साथ सूर्यदेव को भोग लगाया जाता है । इस प्रकार उन्हें अच्छी फसल होने के लिए धन्यवाद प्रकट किया जाता है ।

प्रश्न 9: त्रिशूरपुरम त्योहार किस प्रकार मनाया जाता है ?     

उत्तर: त्रिशूरपुरम त्योहार त्रिचूर नगर का वार्षिकोत्सव है। यह मलयाली मेडम मास की पूरम (पूर्णिमा) तिथि को टेक्किनाडु मैदान पर्वत पर स्थित वड़क्‍कुनाथन् मंदिर में नगर के बीचों-बीच आयोजित होता है यहाँ का भव्य रंगारंग मंदिर-उत्सव और सजीले हाथियों की शोभा-यात्रा सभी को आकर्षित करती है ।   

प्रश्न 10: पोंगल के तीसरे दिन से क्या मान्यता जुड़ी हुई है ? 

उत्तर: तीसरे दिन के पोंगल से यह मान्यता जुड़ी हुई है कि भगवान शंकर ने अपने मट्‍टु नामक बैल से भूल हो जाने के कारण उसे पृथ्वी लोक (धरती) पर भेजकर खेती करके मानव के लिए अन्न पैदा करने को कहा । तब से बैल मानव की मदद कर रहा है ।  

प्रश्न 11: पोंगल में विशेष खीर किस प्रकार बनाई जाती है ?  

उत्तर: दूसरे दिन के पोंगल को ‘सूर्य पोंगल’ कहते हैं । इस दिन पोंगल नाम की एक विशेष खीर बनाई जाती है । यह मिट्‍टी के बर्तन में नए धान से तैयार चावल, मूँगदाल और गुड़ से बनती है।

प्रश्न 12: सही विकल्प चुनिए:

(क) हाथियों की शोभा-यात्रा निकालने से पहले उन्हें ……… जाता है ।

i. रुलाया
ii. सजाया
iii. पिटवाया
iv. भगाया

(ख) उगादि त्योहार को ……….. भी कहा जाता है ।

i. युगादि
ii. पोंगल
iii. आबादी
iv. पाडवा 

(ग) मट्‍टू पोंगल के दिन किसान अपने ……….. को सजाकर पूजते हैं। 

i. खेतों
ii. देवों
iii. बैलों
iv. गायों

(घ) पोंगल नाम की विशेष खीर, चावल, गुड़ और ……… से बनाई जाती है। 

i. बेसन
ii. मूँग दाल
iii. बाजरी
iv. आटा

(ड.) सूर्य पोंगल ………. को समर्पित होता  है ‌‌।

i. इंद्रदेव
ii. कन्या
iii. सूर्यदेव
iv. बैल

(च) ओणम के दिनों में सब लोग नए-नए ……. पहनते हैं ।

i. रंगोली
ii. कपड़े
iii. सुंदर
iv. पत्ते

प्रश्न 13: रिक्त स्थान भरिए –

(क) ओणम दस दिन मनाया जाता है। 
(ख) चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुडीपाडवा या उगादि कहा जाता है। 
(ग) पोंगल का त्योहार तमिलनाडु के तमिल हिन्दुओं का त्योहार है।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!