GulelBaaz Ladka Questions & Answers गुलेलबाज़ लड़का प्रश्न और उत्तर

This article will share GulelBaaz Ladka Questions & Answers गुलेलबाज़ लड़का प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Zami Ko Jadu Aata Hai के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

GulelBaaz Ladka Questions & Answers गुलेलबाज़ लड़का प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • राक्षस – असुर 
  • निरीह – बेबस 
  • मटरगश्ती – मौज-मस्ती 
  • निश्चेष्ट – बिना हिले 
  • संतुलन – दो वस्तुओं में समानता होना 
  • शहतीर – छत को अपने ऊपर सँभालने वाला डंडा 
  • गुलेल – लकड़ी का () आकार का शस्त्र, जो पक्षियों को मारने में प्रयोग किया जाता है 
  • गोदाम – जहाँ सामान एकत्रित कर रखा जाता है 
  • रोशनदान – कमरे में हवा आने के लिए बनाई गई छोटी खिड़की 

प्रश्न 1: बोधराज तथा लेखक का क्या संबंध है?

उत्तर: बोधराज तथा लेखक दोनों दोस्त थे।

प्रश्न 2: बोधराज को गुलेलबाज़ क्यों कहा है?

उत्तर: बोधराज को गुलेलबाज़ इसलिए कहा है क्योंकि उसके हाथ में हमेशा गुलेल रहती थी।

प्रश्न 3: लेखक की माँ बोधराज को क्या कहती थी?

उत्तर: लेखक की माँ बोधराज को राक्षस कहती थी।

प्रश्न 4: निम्नलिखित वाक्यों में बोधराज के स्वभाव से मेल खाने वाले वाक्यों को सही या गलत लिखिए:

1. वह बुद्धिमान था – सही 
2. वह बहुत ज़ालिम था – सही 
3. वह बहुत साहसी था – सही 
4. वह अच्छा निशानेबाज़ था – सही 
5. वह पशु-पक्षियों से प्रेम करता था – गलत 
6. पक्षियों के बारे में उसे अच्छा ज्ञान था – सही 
7. उसके सहपाठी उसके मित्र बनना चाहते थे – गलत 
8. उसके मन में करुणा छिपी हुई थी – सही 

प्रश्न 5: रिक्त स्थान भरिए:

1. घर के पिछले हिस्से में एक बड़ा गोदाम था।
2. वह बड़े चाव से छत के नीचे मैना के घोंसले की ओर देख रहा था।
3. तभी बोधराज ने निशाना चील पर बाँध दिया।
4. वह जेब में बहुत-सा चुग्गा भरकर लाया था।
5. गोदाम से निकलकर हम गैराज में आ गए।

प्रश्न 6: निम्नलिखित संवाद पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
“चलो यहाँ से निकल चलें”
“नहीं, हम चले गए तो चील बच्चों को खा जाएगी।”

(क) पहला संवाद किसने, किससे कहा?

उत्तर: लेखक ने दोस्त बोधराज से कहा।

(ख) वह कहाँ से निकलने की बात कर रहा है और क्यों?

उत्तर: वह गोदाम से निकलने की बात कर रहा है क्योंकि एक भयानक चील वहां आ गयी है और कभी भी हमला कर सकती है।

(ग) उसे अपनी बात का उत्तर सुनकर अटपटा क्यों लगा?

उत्तर: लेखक को अटपटा लगा क्योंकि बोधराज मैना के बच्चों को मारने वाला था। अब जब चील उन बच्चों को मारने आई तो उसे उनकी रक्षा की चिंता हो रही थी।

(घ) दोनों ने बच्चों के साथ क्या किया?

उत्तर: दोनों ने मिलकर उनके घोंसले को ऊपर से उतारा और उन्हें गैराज में ले गए। वहां उन्हें पानी पिलाया और उनकी देखभाल की।

प्रश्न 7: बोधराज गुलेल से क्या करता था?

उत्तर: बोधराज गुलेल से चिड़ियों को मारता, उनके घोंसले तोड़ता था।

प्रश्न 8: लेखक की माँ बोधराज से क्या काम करवाना चाहती थीं?

उत्तर: लेखक की माँ चाहती थी कि बोधराज गोदाम के घोंसले साफ कर दे।

प्रश्न 9: दूसरे दिन जब बोधराज आया, तब उसकी जेब में क्या था?

उत्तर: दूसरे दिन बोधराज की जेब में मैना के बच्चों के लिए चुग्गा था।

प्रश्न 10: गोदाम के फ़र्श पर जगह-जगह पंख और मांस के लोथड़े क्यों पड़े थे?

उत्तर: गोदाम में मैना  घोंसले थे, कबूतर भी थे। वहाँ एक चील आती थी जो उनका शिकार करती थी इसलिए जगह-जगह पंख और मांस के लोथड़े बिखरे पड़े थे।

प्रश्न 11: लेखक व बोधराज गोदाम में किस इरादे से गए थे?

उत्तर: गोदाम में चिड़ियों के घोंसले थे, लेखक की माँ ने लेखक को सुझाव दिया कि क्यों न वह बोधराज से कहकर घोंसलों को हटवा दें। बोधराज तो यह कार्य रोज ही करता था। लेखक व बोधराज गोदाम से चिड़ियों के घोंसलें हटाने गए थे।

प्रश्न 12: बोधराज ने मैना के बच्चों को कैसे बचाया?

उत्तर: बोधराज ने मैना के बच्चों को घोंसले सहित उठाकर गोदाम से गैराज ले जाकर बचाया।

तो ये थे GulelBaaz Ladka Questions & Answers गुलेलबाज़ लड़का प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!