Jab Ek Ladki Jeetti Hai Questions & Answers जब एक लड़की जीतती है प्रश्न और उत्तर

This article will share Jab Ek Ladki Jeetti Hai Questions & Answers जब एक लड़की जीतती है प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Kan Aur Man, GulelBaaz Ladka और Zami Ko Jadu Aata Hai के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Jab Ek Ladki Jeetti Hai Questions & Answers जब एक लड़की जीतती है प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • दिलचस्पी  – रुचि 
  • उस्ताद – अध्यापक 
  • हौसला – साहस  
  • सम्मान – आदर 
  • एतराज़ – विरोध 
  • कान न धरना – न सुनना 
  • कन्या – पुत्री 
  • तालमेल – संतुलन 
  • दाखिला – प्रवेश 

प्रश्न 1: विनेश ने कुश्ती की ट्रेनिंग किससे ली?

उत्तर: विनेश ने कुश्ती की ट्रेनिंग अपने ताऊजी से ली।

प्रश्न 2: विनेश की बहनों को किस खेल में ख्याति मिली थी?

उत्तर: विनेश की बहनों को कुश्ती में ख्याति मिली थी।

प्रश्न 3: विनेश कहाँ की रहने वाली थी?

उत्तर: विनेश हरियाणा के ‘बलाली’ गाँव की रहने वाली थी।

प्रश्न 4: सही या गलत लिखिए:

1. विनेश को बचपन से ही कुश्ती में दिलचस्पी थी – गलत 
2. रविवार को स्कूल से छुट्टी होती थी लेकिन ट्रेनिंग से नहीं – सही 
3. पहले मैंने फिर गीता दीदी, बबीता दीदी, हम तीनों ने कुश्ती में नाम कमाया – गलत 

प्रश्न 5: निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

हाँ, क्यों नहीं बदला। लोग अब अपनी बेटियों को कुश्ती सिखाना चाहते हैं।

(क) यह किसने-किससे कहा?

उत्तर: यह विनेश ने लेखक से कहा।

(ख) कौन-सी जगह बदल गई है?

उत्तर: विनेश का गाँव ‘बलाली’ बदल गया है। वहाँ कुश्ती के प्रति लोगों की राय बदल गई है। वे अपनी लड़कियों को कुश्ती सिखाना चाहते हैं।

(ग) यह बदलाव किस कारण हुआ है?

उत्तर: यह बदलाव तीनों बहनों की सफलता के कारण हुआ। गीता, बबीता और विनेश को जब स्वर्ण पदक मिले तो लोगों के विचारों में बदलाव आया।

(घ) इस बदलाव का क्या प्रभाव पड़ा है?

उत्तर: इस बदलाव का यह प्रभाव पड़ा कि जो लड़कियों के द्वारा कुश्ती खेलने का विरोध करते थे, वे अब उन्हें कुश्ती सिखाना चाहते हैं।

प्रश्न 6: विनेश को कुश्ती सीखने की प्रेरणा किससे मिली?

उत्तर: विनेश को कुश्ती सीखने की प्रेरणा अपनी बहनों से मिली।

प्रश्न 7: ग्लास्गो में विनेश को कुश्ती में क्या पुरस्कार मिला?

उत्तर: ग्लास्गो में विनेश को कुश्ती में स्वर्ण पदक मिला।

प्रश्न 8: विनेश का परिवार कुश्ती को किस नज़र से देखता था?

उत्तर: विनेश का परिवार कुश्ती को सम्मान की नज़र से देखता था।

प्रश्न 9: विनेश के ताऊ जी कैसे कोच थे? उदाहरण के साथ समझाइए।

उत्तर: विनेश के ताऊ जी एक अच्छे कोच थे। वे अनुशासन-प्रिय थे। वे ट्रेनिंग के समय ताऊ जी न होकर एक सख्त स्वभाव के कोच थे जो अपने शिष्यों को अनुशासन में रखकर दांव-पेंच सिखाते थे।

प्रश्न 10: इस खेल में आगे बढ़ने में विनेश को क्या दिक्क्तें आईं?

उत्तर: विनेश को गाँव और समाज का विरोध सहना पड़ा। उनके पास खेलने के लिए पर्याप्त संसाधनों का भी अभाव था। उस समय उन्हें सरकारी तंत्र का भी कोई सहयोग नहीं था। विनेश को इस प्रकार की अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

प्रश्न 11: विनेश का खेल व पढ़ाई के बीच तालमेल कैसा था?

उत्तर: विनेश का पढ़ाई व खेल के बीच ताल-मेल अच्छा नहीं था। उनका सारा समय खेल में ही बात जाता था। वे कक्षा में बहुत ही काम जा पाती थी। केवल परीक्षा ही देती थी। ऐसा भी नहीं है कि उनकी पढ़ाई में रुचि नहीं थी। उन्होंने पढ़ाई के लिए ताऊ जी से मार भी खाई थी।

तो ये थे Jab Ek Ladki Jeetti Hai Questions & Answers जब एक लड़की जीतती है प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!