Sahsi Kanya Questions & Answers साहसी कन्या प्रश्न और उत्तर

This article will share Sahsi Kanya Questions & Answers | साहसी कन्या प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Bhap Ki Takat के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Sahsi Kanya Questions & Answers साहसी कन्या प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • जुनून – पागलपन 
  • संकल्प – निश्चय करना 
  • फतह – विजय 
  • स्तब्थ – हैरान

प्रश्न 1: भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता का नाम लिखिए। 

उत्तर: भारत की पहली महिला एवरेस्ट विजेता हैं सुश्री बछेंद्री पाल।

प्रश्न 2: अरुणिमा सिन्हा किस खेल से जुड़ी थीं?

उत्तर: अरुणिमा सिन्हा वॉलीबॉल खेल से जुड़ी थीं। 

प्रश्न 3: अरुणिमा ने बदमाशों का विरोध क्यों किया ?

उत्तर: अरुणिमा ने बदमाशों का विरोध इसलिए किया क्योंकि वे सोने की चेन खींचने का प्रयास कर रहे थे ।

प्रश्न 4: अरुणिमा को कहाँ पर चोट लग गई?

उत्तर: अरुणिमा को कूल्हे और बाईं टाँग पर चोट लग गई।

प्रश्न 5: अरुणिमा ने अस्पताल में क्या संकल्प लिया ?

उत्तर: अरुणिमा ने अस्पताल में संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में कोई ऐसा काम करेगी जिससे लोग उसे दया की दृष्टि से देखना छोड़ दें|

प्रश्न 6: सबसे पहले अरुणिमा कहाँ और कितनी ऊँचाई पर चढ़ी  ?

उत्तर: सबसे  पहले अरुणिमा लद्दाख की २१,११० फीट तक की ऊँचाई पर चढ़ी थी |

Sahsi Kanya Questions & Answers साहसी कन्या प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 7: अरुणिमा ने साहस का कौन-सा काम किया ?

उत्तर: अरुणिमा ने विकलाँग होते हुए भी सर्वप्रथम महिला पर्वतारोही बनकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का पदक प्राप्त किया। 

प्रश्न 8: अरुणिमा लद्दाख में किस प्रकार ऊँचाई पर चढ़ने में सफल हुईं?

उत्तर: भारत की पहली भारतीय महिला एवरेस्ट विजेता सुश्री बछेंद्री पाल के मागर्दशन में कठोर शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक अभ्यास के बाद अरुणिमा लद्दाख में २१,११० फ़ीट की ऊँचाई पर चढ़ने में सफल हुईं।

प्रश्न 9: अरुणिमा सिन्हा ने अपने साहसी कार्य से क्या साबित कर दिया ?

उत्तर: अरुणिमा सिन्हा ने अपने साहसी कार्य से यह साबित कर दिया कि इन्सान सच्चे दिल से चाह तो कुछ भी कर सकता है।

प्रश्न 10: दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) अरुणिमा रेल के जनरल कोच में यात्रा कर रही थी।
(ख) बदमाशों ने भीड़ में यात्री की सोने की चेन खींचने का प्रयास किया।
(ग) लोग अरुणिमा को देखने अस्पताल पहुँचने लगे। 
(घ) काठमांडू से प्रारंभ हुई यात्रा में अरुणिमा को 52 दिन लगे।

प्रश्न 11: सही या गलत लिखिए:

(क) अरुणिमा बहुत साहसी और पराक्रमी थी – सही
(ख) डॉक्टर द्वारा अरुणिमा सिन्हा के पैर को कृत्रिम पैर के सहारे जोड़ दिया गया – सही
(ग) अरुणिमा अंबेडकर नगर की रहनेवाली थी – सही 
(घ) काठमांडू से प्रारंभ हुई यात्रा में अरुणिमा को 42 दिन लगे – गलत

तो यह थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!