Dhay Maa Panna Questions & Answers धाय माँ पन्ना प्रश्न और उत्तर

This article will share Dhay Maa Panna Questions & Answers धाय माँ पन्ना प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Mera Desh के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Dhay Maa Panna Questions & Answers धाय माँ पन्ना प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • विश्वासी – भरोसा करने योग्य 
  • सर्वस्व – सब कुछ 
  • व्याकुल – बेचैन 
  • स्वीकार – सहमति 
  • ग्रहण – स्वीकार करने की क्रिया 
  • न्योछावर – भेंट 

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. धाय माँ पन्ना किस राजा की सेविका थीं?

i. महाराणा प्रताप सिंह 
ii. महाराणा संग्राम सिंह 
iii. महाराणा उदय सिंह 
iv. राजा मान सिंह  

2. उदय सिंह का संरक्षक किसे बनाया गया था?

i. बनवीर 
ii. विक्रमादित्य 
iii. धाय माँ पन्ना
iv. किसी को नहीं 

3. बनवीर किसे मारना चाहता था?

i. राणा साँगा को 
ii. महाराणा प्रताप को 
iii. उदय सिंह को 
iv. पन्ना धाय को 

4. पन्ना धाय को उदय सिंह को आश्रय दिलाने के लिए सभी सरदारों के पास क्यों भटकना पड़ा?

i. सभी सरदार बनवीर से डरते थे 
ii. सभी सरदार राणा साँगा के दुश्मन थे 
iii. सभी सरदार उदयसिंह को नापसंद करते थे 
iv. सभी 

5. उदय सिंह को किस सरदार के यहाँ आश्रय मिला?

i. सरदार जयसिंह 
ii. सरदार आशाशाह 
iii. सरदार जसवंत सिंह 
iv. सरदार मानसिंह 

6. कितने वर्ष बाद चित्तौड़ की जनता को उदयसिंह के जीवत होने का पता चला?

i. दस 
ii. बारह  
iii. चौदह 
iv. सोलह 

7. आशासिंह ने किसके कहने पर उदयसिंह को आश्रय दिया था?

i. पन्ना धाय 
ii. अन्य सरदारों के 
iii. माँ के 
iv. स्वंय ही 

प्रश्न 2: चित्तौड़ किस राज्य में है?

उत्तर: चित्तौड़ राजस्थान के मेवाड़ राज्य में है।

प्रश्न 3: चित्तौड़ के दो वीर पुरुषों के नाम बताओ।

उत्तर: चित्तौड़ के दो वीर पुरुष हैं – महाराणा प्रताप और राणा साँगा।

प्रश्न 4: उदयसिंह के बड़े भाई का क्या नाम था? उसके पिता का क्या नाम था?

उत्तर: उदयसिंह के बड़े भाई का नाम विक्रमादित्य था और उसके पिता का नाम महाराणा संग्रामसिंह था।

प्रश्न 5: धाय माँ पन्ना ने उदयसिंह के बदले किसको लिटा दिया?

उत्तर: धाय माँ पन्ना ने उदयसिंह के बदले अपने बेटे को लिटा दिया।

प्रश्न 6: कोई भी सरदार उदयसिंह को रखने के लिए तैयार क्यों नहीं हुआ?

उत्तर: सभी सरदार बनवीर से डरते थे इसलिए कोई भी सरदार उदयसिंह को रखने के लिए तैयार नहीं हुआ।

प्रश्न 7: अंत में धाय माँ पन्ना व उदयसिंह को शरण कहाँ मिली?

उत्तर: अंत में धाय माँ पन्ना व उदयसिंह को सरदार आशाशाह के यहाँ शरण मिली।

प्रश्न 8: चित्तौड़ का नाम इतिहास में किसलिए प्रसिद्ध है?

उत्तर: चित्तौड़ का नाम इतिहास में वीरों की वीरता और पन्ना धाय के बलिदान के कारण प्रसिद्ध है।

प्रश्न 9: बनवीर कौन था? वह क्या चाहता था?

उत्तर: बनवीर चित्तौड़ राज्य का संरक्षक था। वह उदयसिंह को मारकर राज्य का सुख भोगना चाहता था।

प्रश्न 10: धाय माँ पन्ना देवी ने बनवीर से उदयसिंह को किस प्रकार बचाया?

उत्तर: पन्ना देवी ने उदयसिंह की जगह पलंग पर अपने पुत्र को सुला दिया। बनवीर ने उदयसिंह समझकर उसका कत्ल कर दिया। इस प्रकार धाय माँ पन्ना देवी ने बनवीर से उदयसिंह को बचाया।

प्रश्न 11: आशाशाह ने उदयसिंह को अपने पास शरण क्यों दे दी?

उत्तर: आशाशाह ने उसकी माँ के कहने पर, महाराणा संग्राम सिंह के उपकारों के बदले उदयसिंह को अपने पास शरण दे दी।

प्रश्न 12: धाय माँ पन्ना पर पाँच पंक्तियाँ लिखो।

उत्तर: धाय माँ पन्ना बहुत साहसी और कर्तव्यपरायण स्त्री थी, उसने राजवंश के कुल-दीपक को बचाने के लिए अपने पुत्र का बलिदान दे दिया। माँ पन्ना में त्याग और बलिदान की भावना कूट-कूटकर भरी हुई थी। उदयसिंह को राजगद्दी पर बैठाते समय धाय माँ पन्ना को बड़ा सम्मान दिया गया।

प्रश्न 13: खाली स्थान भरें:

1. चित्तौड़ की वीर पुत्रियों ने देश सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
2. विक्रमादित्य अत्याचारी था, इसलिए प्रजा ने उसे गद्दी से उतार दिया।
3. राज्य का काम चलाने के लिए बनवीर को संरक्षक बनाया गया। 
4. पन्ना ने अपने एक विश्वासी सेवक के साथ उदयसिंह को वीरा नदी के पार भिजवा दिया।
5. पन्ना अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर नदी के पार पहुँच गई।

तो ये थे Dhay Maa Panna Questions & Answers धाय माँ पन्ना प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!