Badhti Jansankhya Questions & Answers बढ़ती जनसंख्या प्रश्न और उत्तर

This article will share Badhti Jansankhya Questions & Answers बढ़ती जनसंख्या प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Mera Desh और Dhay Maa Panna के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Badhti Jansankhya Questions & Answers बढ़ती जनसंख्या प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ 

  • अभिन्न – जो अलग न हो 
  • सम्मिलित – शामिल 
  • आरक्षण – स्थान सुरक्षित कराना 
  • जनसंख्या – आबादी 
  • दुष्परिणाम – नतीजा
  • जलपान – नाश्ता 
  • व्यथित – दुखी 
  • प्रवेश – दाखिल होना 
  • वृद्धि – बढ़ोतरी 
  • अंकुश – नियंत्रण 
  • स्थिति – हालत 
  • भयावह – भयानक 

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. बाबू उमाकांत वर्मा के कितने बच्चे हैं?

i. चार 
ii. छह 
iii. सात 
iv. आठ 

2. लेखक जब रेल टिकट का आरक्षण कराने गया तो क्या पता चला?

i. किसी गाड़ी में स्थान नहीं है  
ii. अच्छी गाड़ियों में स्तन नहीं है 
iii. उस दिन की गाड़ी रद्द है 
iv. गाड़ी का रास्ता बदल गया 

3. मुंबई स्टेशन पर मित्र के लड़के ने क्या बताया?

i. तीन साल से नौकरी ढूँढ़ रहा है 
ii. सभी जगहों पर लंबी लाइन है 
iii. रोज़गार कार्यालयों में लाखों लोग भटक रहे हैं  
iv. सभी 

4. लेखक के मित्र छोटे मकान में क्यों रह रहे थे?

i. मकान नहीं मिल रहा था  
ii. पैसे की कमी थी 
iii. उन्हें वह मकान पसंद था 
iv. सभी 

5. लेखक के मित्र के घर में कौन बीमार था?

i. लेखक का मित्र   
ii. मित्र की पत्नी  
iii. मित्र का बड़ा बेटा 
iv. मित्र का छोटा बेटा 

6. मित्र के छोटे बेटे को क्रोध क्यों आया था?

i. आरक्षण के लिए लम्बी लाइन देखकर 
ii. नौकरी के लिए लम्बी लाइन देखकर
iii. राशन के लिए लम्बी लाइन देखकर
iv. माँ को बीमार देखकर 

7. इस पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?

i. जनसंख्या पर नियंत्रण हेतु जागरूक करना 
ii. जनसंख्या की ताकत को बताना 
iii. बेरोज़गारी की समस्या को दिखाना 
iv. खाद्यान्न की कमी को बताना  

प्रश्न 2: लेखक को कहाँ जाना था और क्यों?

उत्तर: लेखक को अपने मित्र की पुत्री के विवाह में सम्मिलित होने के लिए मुंबई जाना था।

प्रश्न 3: लेखक रेल में धक्के खाते हुए क्यों गया?

उत्तर: लेखक को आरक्षित सीट नहीं मिली इसलिए उसे बिना आरक्षण के ही धक्के खाते हुए जाना पड़ा।

प्रश्न 4: लेखक के मित्र के कितने बच्चे थे?

उत्तर: लेखक के मित्र के सात बच्चे थे।

प्रश्न 5: रोज़गार कार्यालय में लोग किस लिए जाते हैं?

उत्तर: रोज़गार कार्यालय में बेरोज़गार लोग अपना नाम दर्ज कराने जाते हैं।

प्रश्न 6: मित्र के घर में लेखक का दम क्यों घुटने लगा?

उत्तर: मित्र के घर में लेखक का दम इसलिए घुटने लगा क्योंकि वो घर छोटा था।

प्रश्न 7: इस पाठ में किस समस्या को उठाया गया है?

उत्तर: इस पाठ में बढ़ती जन्संख्या की समस्या को उठाया गया है।

प्रश्न 8: लेखक को रेलवे-आरक्षण क्यों नहीं मिला?

उत्तर: लेखक को रेलवे-आरक्षण भारी भीड़ के कारण नहीं मिला।

प्रश्न 9: मित्र की पत्नी की दशा कैसी थी?

उत्तर: मित्र की पत्नी का चेहरा पीला लग रहा था और वह बीमार लग रही थी।

प्रश्न 10: मित्र के बेटे के क्रोध का क्या कारण था?

उत्तर: राशन की दुकान पर लंबी लाइन के कारण मित्र का बेटा क्रोधित था।

प्रश्न 11: जनसंख्या वृद्धि के क्या-क्या दुष्परिणाम होते हैं?

उत्तर: जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम हैं – मकानों की समस्या, रोज़गार की समस्या, खाद्य सामग्री की कमी, अस्पतालों की कमी की समस्या, आवागमन की समस्या आदि।

प्रश्न 12: जनसंख्या पर अंकुश लगाना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: यदि बढ़ती जन्संख्या पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थिति और बिगड़ जाएगी। लोगों को खाना नहीं मिलेगा, रहने को घर नहीं मिलेगा और ऐसी स्थिति में चारों तरफ अराजकता फैल सकती है। इसलिए जनसंख्या को नियंत्रित करना अति आवश्यक है।

प्रश्न 13: किसने किससे कहा?

1. क्या दफ़्तर से सीधे आ रहे हो?

उत्तर: लेखक ने मित्र के बड़े लड़के से कहा।

2. अब तो मेरे जूते तक घिस गए हैं।

उत्तर: मित्र ने लेखक से कहा।

3. किस-किस का इलाज करवाया जाए।

उत्तर: मित्र की पत्नी ने लेखक से कहा।

4. रेलगाड़ियाँ अधिक होने पर भी जगह नहीं मिल रही थी।

उत्तर: लेखक ने अपने आप से कहा।

तो ये थे Badhti Jansankhya Questions & Answers बढ़ती जनसंख्या प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!