Maa Keh Ek Kahani Questions & Answers माँ कह एक कहानी प्रश्न और उत्तर

This article will share Maa Keh Ek Kahani Questions & Answers माँ कह एक कहानी प्रश्न और उत्तर

यह कविता मैथिलीशरण गुप्त द्वारा लिखित है। पिछले पोस्टों में मैंने Mera Desh, Badhti Jansankhya और Dhay Maa Panna के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Maa Keh Ek Kahani Questions & Answers माँ कह एक कहानी प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: एक शब्द में उत्तर दो:

i. राहुल कौन था?

उत्तर: महात्मा गौतम बुद्ध का बेटा।

ii. राहुल क्या सुनाने की ज़िद्द कर रहा था?

उत्तर: कहानी 

iii. गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था?

उत्तर: यशोधरा 

iv. आखेटक का क्या अर्थ है?

उत्तर: शिकारी 

v. राहुल की माँ ने कौन-सी कहानी सुनाई?

उत्तर: सिद्धार्थ के बचपन की।

vi. सिद्धार्थ ने घायल हंस का क्या किया?

उत्तर: मरहम पट्टी की। 

vii. हंस पर अधिकार के लिए रक्षक और भक्षक कहाँ पहुँचे?

उत्तर: न्यायालय 

viii. इस कविता मेंखगभक्षीकिसे कहा गया है?

उत्तर: आखेटक को।

ix. ‘लक्ष्य-सिद्धि का मानीकौन था?

उत्तर: आखेटक

प्रश्न 2: ‘बेटा समझ लिया क्या तूने, मुझको अपनी नानी’? माँ ने राहुल से ऐसा क्यों कहा?

उत्तर: राहुल जब अपनी माँ से कहानी सुनाने को हठ करता है तो माँ उसे ऐसा कहती है क्योंकि कहानी अक्सर नानी ही सुनाती है।

प्रश्न 3: सिद्धार्थ को बाग में किस प्रकार का मनोरम दृश्य दिखा था?

उत्तर: सिद्धार्थ को बाग में पक्षी मीठे स्वर में मधुर गान गाते दिखे थे।

प्रश्न 4: वह हंस जो आकाश में उड़ा चला आ रहा था, अचानक धरती पर कैसे गिर पड़ा?

उत्तर: हंस के एक पंख में तीर लग गया था जिसके कारण वह उड़ न सका और धरती पर गिर पड़ा।

प्रश्न 5: राहुल ने क्या तर्क देकर माँ को कहानी सुनाने के लिए राजी कर लिया?

उत्तर: राहुल ने तर्क दिया कि माँ तुम मेरी नानी की बेटी हो इसलिए कहानी सुनाओ। राहुल के इस तर्क पर माँ कहानी सुनाने के लिए राजी हो गई।

प्रश्न 6: वाटिका के सौंदर्य का वर्णन करो।

उत्तर:  उपवन में सुगंधित हवा चल रही थी। वहाँ रंग बिरंगे फूल खिले थे, बर्फ के छोटे-छोटे अंक झिलमिला रहे थे और पक्षी कल-कल की ध्वनि में गा रहे थे। साथ ही पानी लहरा रहा था।

प्रश्न 7: घायल हंस को किसने उठाया था?

उत्तर: घायल हंस को सिद्धार्थ ने उठाया था।

प्रश्न 8: ‘लक्ष सिद्धि का मानीका क्या अर्थ है?

उत्तर: ‘लक्ष सिद्धि का मानी’ का अर्थ है शिकारी को अपने लक्ष्य के सिद्ध होने का अभिमान होना।

प्रश्न 9: कवि ने सहृदय किसे कहा है और निर्दय किसे?

उत्तर: कवि ने सहृदय गौतम बुद्ध को कहा है और निर्दय आखेटक को कहा है।

प्रश्न 10: पक्षी के घायल होकर गिरने की घटना को कवि नेकोमल कठिन कहानीक्यों कहा है?

उत्तर: घायल हंस को जब गौतम बुद्ध ने उठा लिया तभी आखेटक उस आहत पक्षी को माँगने आ गया इसलिए कोमल पक्षी की कहानी कोमल से कठिन हो गई।

प्रश्न 11: राजा के न्याय का समर्थन राहुल ने किस प्रकार किया?

उत्तर: राहुल ने राजा के न्याय का समर्थन करते हुए कहा कि यदि कोई किसी निरपराधी को मारे तो कोई तो उसे बचाएगा। मारने वाले से ज्यादा बचाने वाले का हक़ होना चाहिए। न्याय भी तो दया का दानी है, वह भी बचाने वाले का ही पक्ष होगा।

प्रश्न 12: राहुल के उत्तर से उसके स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है?

उत्तर: राहुल के उत्तर से उसके स्वभाव के बारे में यह पता चलता है कि उसका स्वभाव निष्पक्ष, विचारशील और दयाभाव रखने वाला है।

प्रश्न 13: सही या गलत लिखिए:

i. सिद्धार्थ के चचेरे भाई देवदत्त ने हंस को घायल कर दिया – सही 
ii. देवदत्त के कहने पर सिद्धार्थ ने उसे हंस दे दिया – गलत 
iii. सिद्धार्थ और देवदत्त का विवाद न्यायालय तक जा पहुँचा – सही 
iv. न्याय पक्ष में सिद्धार्थ की विजय हुई – सही 
v. देवदत्त बड़े होकर गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए – सही 

तो यह थे Maa Keh Ek Kahani Questions & Answers माँ कह एक कहानी प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!