Andaman Nicobar Questions & Answers अंडमान निकोबार प्रश्न और उत्तर

This article will share Andaman Nicobar Questions & Answers अंडमान निकोबार प्रश्न और उत्तर।

पिछले पोस्ट में मैंने Dr. A.P.J Abdul Kalam के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Andaman Nicobar Questions & Answers अंडमान निकोबार प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • द्वीप – चारों ओर से पानी द्वारा घिरी हुई ज़मीन
  • संचालन – चलाना
  • जल-क्रीड़ा – पानी में खेले जाने वाले खेल
  • कंद – मिट्टी के अंदर पैदा होने वाला भोज्य जैसे – आलू, कचालू आदि
  • स्वतंत्रता सेनानी – आज़ादी के लिए लड़ने वाले
  • सामरिक दृष्टि – युद्ध के लिहाज़ से

प्रश्न 1: लेखक को अंडमान पहुँचने में  कितना समय लगा?

उत्तर: लेखक को अंडमान पहुँचने में  दो-तीन दिन का समय लगा।

प्रश्न 2: अंडमान निकोबार किस समुद्र में स्थित है?

उत्तर: अंडमान निकोबार हिंद महासागर में स्थित है।

प्रश्न 3: भारत का  एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी किस द्वीप में है?

उत्तर: भारत का  एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी बैरन द्वीप में है।

प्रश्न 4: अंडमान निकोबार में कौन-कौन सी फसलें उगाई जाती हैं?

उत्तर: अंडमान निकोबार में चावल और संतरे की  खेती की जाती है। यहाँ नारियल और केले के भी पेड़ खेतों में दिखाई देते हैं। 

प्रश्न 5: अंडमान निकोबार जाने के लिए कौन-कौन से सुविधा-साधन उपलब्ध है?

उत्तर: अंडमान निकोबार जाने के लिए कोलकाता, चेन्नई और विशाखापट्टनम से पानी का जहाज पकड़ा जा सकता है। वहाँ की यात्रा के लिए दिल्ली, चेन्नई और भुवनेश्वर आदि शहरों से हवाई जहाज भी उपलब्ध हैं। 

Andaman Nicobar Questions & Answers अंडमान निकोबार प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 6: सैल्यूलर जेल का परिचय दीजिए।

उत्तर: अंडमान निकोबार में  एक  कारावास है, जिसे सैल्यूलर जेल कहते हैं। ब्रिटिश प्रशासन के  दौरान यहाँ हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों को रखा जाता था। यह एक विशेष किस्म की जेल है जिसमे ६९४ कोठरियाँ हैं। इस  जेल का आकार ऑक्टोपस की तरह है। यह सात शाखाओं में फैली है। जेल की दीवारों पर वीर शहीदों के नाम लिखे गए हैं। यहाँ एक संग्रहालय भी है, जहाँ तरह-तरह के शस्त्र रखे गए हैं। 

प्रश्न 7: अंडमान निकोबार के होटलों में परोसे जाने वाले व्यंजन तथा सूर्योदय व सूर्यास्त के दृश्य के बारे में लिखिए।

उत्तर: अंडमान निकोबार के होटलों में मैदे का पराठा तथा मछली, चावल आदि भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं। यहाँ समुद्र में सूर्योदय व सूर्यास्त के दृश्य पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं।

प्रश्न 8: अंडमान निकोबार की जंगली प्रजाती के लोग व यहाँ की राजधानी के बारे में लगभग 100 शब्दों में लिखिए।

उत्तर: अंडमान निकोबार में अनेक प्रकार की जंगली प्रजातियाँ रहती हैं, जिनकी भाषा भारतीय भाषाओं से बिल्कुल अलग हैं। यहाँ के जंगली प्रजाती के लोग बहुत कम वस्त्र पहनते हैं। ये लोग जंगली कंद-मूल-फल खाते हैं। ये आज भी भाला लेकर जंगल में विचरण करते हैं। अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्टब्लेयर है। यह तीन जिलों उत्तर-मध्य अंडमान, दक्षिण अंडमान और निकोबार जिले का संचालन करती है। अंडमान निकोबार भारत का केंद्र शासित प्रदेश है। यह साढ़े पाँच सौ से अधिक बेहद खूबसूरत द्वीपों से मिलकर बना हुआ है। यहाँ की आधे से अधिक ज़मीन जंगलों से ढकी हुई है।

प्रश्न 9: रिक्त स्थान भरिए:

i.अंडमान निकोबार भारत का केंद्र शासित प्रदेश है।
ii. बच्चों के साथ-साथ बड़े भी घंटों समुद्री जीवों की जल-क्रीड़ा देखते रहे।
iii. उत्तरी अंडमान द्वीप प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए मशहूर है।
iv. अंडमान में एक बेहद सुंदर रॉस नामक द्वीप भी है।

प्रश्न 10: सही या गलत लिखिए:

i. अंडमान के जंगली प्रजाती के लोग आज भी भाला लेकर जंगल में विचरण करते हैं – सही
ii. अंडमान में दोपहर दृश्य पर्यटकों को खूब लुभाता है – गलत
iii. अंडमान के पिपोघाट फार्म में एशिया की सबसे पुरानी लकड़ी चीरने की मिल है – सही 
iv. दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस ने अंडमान पर अधिकार कर लिया – गलत 

तो ये थे Andaman Nicobar Questions & Answers अंडमान निकोबार प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!