Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर

This article will share Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर।

पिछले पोस्ट में मैंने Koi Nahi Paraya और Kya Nirash Hua Jaaye के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • उपरांत – बाद में 
  • कर्मठ – मेहनती 
  • मूक-बधिर – जो बोल-सुन नहीं सकता 
  • प्रक्षेपास्त्र – अग्नि अस्त्र 
  • बुलंदी – ऊँचाई 
  • विशिष्ट – विशेष 

प्रश्न 1: अब्दुल कलाम का जन्म कहाँ हुआ?

उत्तर: अब्दुल कलाम का जन्म १५ अक्टूबर, १९३१ में तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम नामक स्थान पर हुआ था।

प्रश्न 2: अब्दुल कलाम पढ़ने-लिखने में कैसे थे?

उत्तर: अब्दुल कलाम पढ़ने-लिखने में बहुत अच्छे थे।

प्रश्न 3: स्वामीयर किन बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते थे?

उत्तर: स्वामीयर उन बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते थे जो छात्र स्नान करके आते थे।

प्रश्न 4: अपने अंतिम दौर में कलाम किन्हें ‘रहने योग्य ग्रह’ पर व्याख्यान दे रहे थे?

उत्तर: अपने अंतिम दौर में कलाम आई. आई. एम के छात्रों को ‘रहने योग्य ग्रह’ पर व्याख्यान दे रहे थे।

प्रश्न 5: अब्दुल कलाम किस वर्ष भारतीय अंतरिक्ष संगठन में आए?

उत्तर: अब्दुल कलाम 1962 में भारतीय अंतरिक्ष संगठन में आए।

प्रश्न 6: कॉलेज की पढ़ाई के बाद अब्दुल कलाम ने क्या किया?

उत्तर: कॉलेज की पढ़ाई के बाद अब्दुल कलाम ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए ‘मद्रास इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी’ में दाखिला लिया।

Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 7: एम. आई. टी प्रोफेसर का क्या मानना था?

उत्तर: एम. आई. टी प्रोफेसर श्रीनिवास ने अब्दुल कलाम की प्रतिभा को और निखारा। उनका मानना था कि शिक्षक को प्रशिक्षक भी होना चाहिए। उन्होंने कलाम को सफलता तक पहुँचाने में बहुत मदद की।

प्रश्न 8: अब्दुल कलाम को ‘मिसाइल मैन’ क्यों कहा गया है?

उत्तर: अब्दुल कलाम के प्रयास से भारत ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब’ का सदस्य बन गया। इन्होंने ‘इसरो लांच वेहिकल’ कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुँचाया। इन्होंने स्वदेशी लक्ष्य भेदी प्रक्षेपास्त्र का डिज़ाइन किया और इसके बाद वह ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हो गए।

प्रश्न 9: अब्दुल कलाम के पिताजी घर का खर्च कैसे चलाते थे?

उत्तर: अब्दुल कलाम के पिताजी, जैनुल्लाब्दीन मछुआरों को नावें किराए पर देकर अपने घर का खर्च चलाते थे।

प्रश्न 10: आर्थिक तंगी के कारण अब्दुल कलाम को किन कठिनायों का सामना करना पड़ा?

उत्तर: अब्दुल कलाम बचपन  ही पढ़ने-लिखने में अच्छे थे। इनके परिवार में अधिक सदस्यों के कारण खुशियाँ थी किन्तु पैसे के की कमी के कारण बाधाएं भी थीं। बचपन में आर्थिक तंगी के कारण अब्दुल कलाम के घर में रात के ९ बजे तक केरोसिन का दीपक जला करता था तथा आठ-नौ वर्ष की आयु से ही सुबह ४ बजे उठकर स्नान करके और गणित के अध्यापक ‘स्वामीयर’ के पास चले जाते जो कि बिना अध्यापन-शुल्क पढ़ाते थे। टयूशन से आकर वह अपने पिता के साथ नमाज़ और उसके बाद कुरान शरीफ़ का अध्ययन करने मदरसे जाते थे। उसके बाद वह घर-घर जाकर अखबार वितरित करते थे।

प्रश्न 11: शिक्षक सुब्रह्मण्यम अय्यर ने स्कूल में अब्दुल कलाम की शंका का समाधान कैसे किया?

उत्तर: जब अब्दुल कलाम पाँचवी कक्षा में आए तब उन्होंने अपनी जिज्ञासा प्रकट करते हुए अपने शिक्षक सिवा सुब्रह्मण्यम अय्यर से पूछा कि उड़ान के क्षेत्र में वह कैसे आगे बढ़े, तब उनके शिक्षक उन्हें पूरी कक्षा के साथ समुद्र के किनारे ले गए। वहाँ पर पहुँचकर उन्होंने अब्दुल को उड़ते हुए पक्षियों के झुंड दिखाकर उन्हें उड़ान की बारीकियों के बारे में समझाया। इसके बाद शिक्षक ने उन्हें आठवीं-दसवीं कक्षा के बाद कॉलेज में विज्ञानं विषय लेने की सलाह दी।

Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 12: डॉ. कलाम को कौन-से पुरस्कार और सम्मान मिले?

उत्तर: डॉ. कलाम को राष्ट्रीय स्तर के अनेक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 30 विश्वविद्यालयों और संस्थानों से डॉक्टरेट की मानद डिग्री प्रदान की गई है। उन्हें सन् १९८१ में पद्मभूषण, १९९० में पद्म विभूषण और सन् १९९७ में भारतरत्न से  सम्मानित किया जा चुका है। 

प्रश्न 13: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान में डॉ. कलाम की भूमिका लगभग 100 शब्दों में लिखिए

उत्तर: अब्दुल कलाम १९६२ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में आए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में भारत का पहला स्वदेशी उपग्रह (एस. एल. वी. तृतीय) प्रक्षेपास्त्र बनाने का महत्वपूर्ण कार्य कर उन्होंने अपने पंखों से उड़ान भरी। १९८० में उन्होंने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की कक्षा के निकट स्थापित किया। इनके प्रयास से भारत ‘अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष क्लब’ का सदस्य बन गया। इन्होंने ‘इसरो लांच वेहिकल’ कार्यक्रम को बुलंदी पर पहुँचाया। इन्होंने स्वदेशी लक्ष्य भेदी प्रक्षेपास्त्र का डिज़ाइन किया और इसके बाद वह ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनहोंने बाद में ज़मीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि’ और ज़मीन से ज़मीन में मार करने वाली मिसाइल ‘पृथ्वी’ को स्वदेशी तकनीकि से विकसित किया।

तो ये थे Dr. A.P.J Abdul Kalam Questions & Answers डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!