Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

This article will share Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

पिछले पोस्टों में मैंने Ling (Gender) और Bhasha Tatha Vyakaran के बारे में शेयर किया है तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 

परिभाषा (Definition)

जब अनेक शब्दों के स्थान पर समान अर्थ देने वाले एक शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे अनेक शब्दों के लिए एक शब्द कहते हैं।

उदाहरण:

1. जो अपने स्थान से न टले – अटल 
2. जो सगा भाई हो – सहोदर 
3. जो महान वीर है – महावीर 
4. जिसका आचरण अच्छा हो – सदाचारी 
5. जिसका कोई अपराध न हो – निरपराध 
6. शरण में आया हुआ – शरणागत 
7. जिसका कोई आकार न हो – निराकार 
8. तेज़ बुद्धि वाला – होशियार 
9. कम भोजन करने वाला – अल्पाहारी 
10. जो वैध नहीं है – अवैध 

11. चार भुजाओं वाला – चतुर्भुज 
12. जो कानून के विरुद्ध हो – गैरकानूनी 
13. जो आसानी से प्राप्त किया जा सके – सुलभ 
14. हित की कामना करने वाला – हितैषी 
15. कम खर्च करने वाला – मितव्ययी 
16. जिसमें कोई रस न हो – नीरस 
17. जो कहा न जा सके – अकथनीय 
18. रास्ता दिखाने वाला – पथप्रदर्शक 
19. गगन को चूमने वाली – गगनचुंबी 
20. जिसका जन्म न हुआ हो – अजन्मा 

21. दूसरों का अच्छा सोचने वाला – शुभचिंतक 
22. जो पुत्र गोद लिया हो – दत्तक 
23. जो सबको समान दृष्टि से देखे – समदर्शी 
24. जिसकी कल्पना न की जा सके – अकल्पनीय 
25. अपने पर निर्भर रहने वाला – स्वावलंबी 
26. दूसरे के काम में दखल देना – हस्तक्षेप 
27. दस मुख वाला – दशानन 
28. गणित का ज्ञाता – गणितज्ञ 
29. गुलामी का विरोध करने वाला – क्रांतिकारी 
30. जंगल में अपने आप लगी आग – दावानल 

31. जिस मौसम में पत्ते झड़ें – पतझड़ 
32. जिसके पार देखा जा सके – पारदर्शी 
33. जो बिना वेतन के काम करे – अवैतनिक 
34. जो आँखों के सामने न हो – अप्रत्यक्ष 
35. तीन नेत्र वाला – त्रिनेत्र 
36. जो तीन मास में एक बार हो – त्रैमासिक 
37. मछली की तरह आँखों वाली – मीनाक्षी 
38. जिसे सब कुछ पता हो – सर्वज्ञ 
39. जिसमें शक्ति ना हो – शक्तिहीन 
40. कभी न मरने वाला – अमर 

41. महीने में एक बार होने वाला – मासिक 
42. देश के बाहर रहने वाला – प्रवासी 
43. किसी विषय का विशेष ज्ञान रखने वाला – विशेषज्ञ 
44. ईश्वर में विश्वास रखने वाला – आस्तिक 
45. जो शाक भाजी खाता हो – शाकाहारी 
46. सबसे अधिक शक्तिशाली – सर्वशक्तिमान  
47. आज्ञा का पालन करने वाला – आज्ञाकारी 
48. ईश्वर में आस्था न रखने वाला – नास्तिक 
49. ऊपर कहा हुआ – उपर्युक्त 
50. एक सप्ताह में होने वाला – साप्ताहिक 

error: Content is protected !!