Yeh Desh Ek Hai Questions & Answers यह देश एक है प्रश्न और उत्तर

This article will share Yeh Desh Ek Hai Questions & Answers यह देश एक है प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Pritoriya Jail Se, Vriksh Aur Pakshi और Doctor Bhimrao Ambedkar के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Yeh Desh Ek Hai Questions & Answers यह देश एक है प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: सही विकल्प चुनिए:

1. जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का स्थान है 

i. पहला 
ii. दूसरा 
iii. तीसरा 
iv. चौथा 

2. भारत का स्वर्ग किसे कहा जाता है

i. कश्मीर को 
ii. हिमालय को 
iii. हिमाचल को 
iv. सभी 

3. किस क्षेत्र के लोग साहसी एवं निडर होते हैं

i. पहाड़ी एवं रेगिस्तानी 
ii. मैदानी  
iii. समुद्री 
iv. तटीय 

4. जलवायु का प्रभाव किस पर पड़ता है

i. खान-पान 
ii. वेशभूषा   
iii. भाषा 
iv. (i.) और (ii.) दोनों 

5. भारत की अधिकांश भाषाओं पर किस भाषा का प्रभाव है

i. हिंदी 
ii. उर्दू 
iii. संस्कृत  
iv. अपभ्रंश 

6. इस पाठ के अनुसार हमारी एकता के उदाहरण हैं 

i. भाषा  
ii. वेशभूषा 
iii. खान-पान   
iv. धार्मिक स्थल 

7. इस देश में शांति और सदभाव बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी क्या है

i. सभी भाषाओं से प्रेम   
ii. धार्मिक सहिष्णुता 
iii. रहन-सहन में समानता   
iv. खान-पान में समानता 

प्रश्न 2: पहाड़ी एवं रेगिस्तानी इलाके के लोग साहसी एवं निडर क्यों होते हैं?

उत्तर: पहाड़ी एवं रेगिस्तानी इलाके के लोग साहसी एवं निडर इसलिए होते हैं क्योंकि उन्हें अधिक परिश्रम करना पड़ता है।

प्रश्न 3: पर्वतीय भागों के लोग कैसे वस्त्र पहनते हैं?

उत्तर: पर्वतीय भागों के लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं।

प्रश्न 4: भारत की राष्ट्रभाषा क्या है?

उत्तर: भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।

प्रश्न 5: प्राकृतिक दृष्टि से भारत की विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: प्राकृतिक दृष्टि से भारत विभिन्नताओं का देश है। कहीं पहाड़ ही पहाड़, कहीं रेत ही रेत, कहीं जल ही जल दिखाई देता है। कहीं ठंडे प्रदेश तो कहीं गर्म प्रदेश हैं। भारत पर्वतों और नदियों से बँटा हुआ है। 

प्रश्न 6: कश्मीर क्यों प्रसिद्ध है?

उत्तर: कश्मीर भारत के उत्तरी छोर पर स्थित है। इसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है।  यहाँ हरी-भरी घाटियाँ, डल झील में तैरते शिकारे, शालीमार और निशात बाग पर्यटकों  मोह लेते हैं। कश्मीर अपने अनुपम सौंदर्य के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। 

प्रश्न 7: जलवायु की भिन्नता का प्रभाव किस-किस रूप में दिखाई देता है?

उत्तर: जलवायु की भिन्नता का प्रभाव लोगों के रहन-सहन, वेशभूषा एवं खानपान पर पड़ता है। पर्वतीय प्रदेशों में ठंड के कारण लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं जबकि समुद्रतटीय प्रदेशों के’लोग सूती कपड़े पहनते हैं।

प्रश्न 8: ‘विभिन्नता में एकता भारत की विशेषता है’ – कैसे?

उत्तर: भारत में विभिन्नता में भी एकता है। यहाँ के लोग धर्म संप्रदाय, रीति-रिवाज, रहन-सहन आदि भेदों को भूलकर देश की एकता और अखंडता में विश्वास रखते हैं। भारत में विभिन्न भाषाएँ बोली जाती हैं परंतु अधिकांश भाषाओं पर संस्कृत का प्रभाव है। यहाँ धार्मिक एकता भी दृष्टिगोचर होती है। विभिन्न धर्मों का पालन करने वाले लोगों की पूजा विधि में काफी समानता है।

प्रश्न 9: धार्मिक स्वतंत्रता का पालन करते समय हमें किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

उत्तर: हमें सदैव यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे द्वारा दूसरे धर्म के अनुयायी की भावना को ठेस ना पहुंचे।

प्रश्न 10: देश के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?

उत्तर: देश की एकता को बनाए रखना ही हमारा कर्तव्य है। अपने देश तथा देशवासियों से प्रेम का व्यवहार करना चाहिए।

प्रश्न 11: सही या गलत लिखिए:

1. भारत के समुद्र तटीय इलाकों में दाल रोटी चाव से खाई जाती है – गलत 
2. कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है – सही 
3. मराठों और राजपूतों की वीरता का साक्षी हमारा इतिहास है – सही 
4. भारत की विविधता के पीछे एकता की भावना छिपी है – सही 
5. हमारे मंदिर विविधता के परिचायक हैं – गलत 

तो ये थे Yeh Desh Ek Hai Questions & Answers यह देश एक है प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!