Neeti Vachan Questions & Answers नीति वचन प्रश्न और उत्तर

This article will share Neeti Vachan Questions & Answers नीति वचन प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Yeh Desh Ek Hai, Pritoriya Jail Se और Doctor Bhimrao Ambedkar के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Neeti Vachan Questions & Answers नीति वचन प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: प्रस्तुत पाठ में नीति से संबंधित दोहे किस कवि के हैं?

उत्तर: नीति से संबंधित दोहे रहीम के हैं।

प्रश्न 2: रहीम कितना पाँव फैलाने को कहते हैं?

उत्तर: रहीम जितनी लंबी चादर हो उतना पाँव फैलाने को कहते हैं।

प्रश्न 3: रहीम किस पानी के रखने की बात करते हैं?

उत्तर: रहीम स्वाभिमान के पानी के रखने की बात करते हैं।

प्रश्न 4: रहीम सच्चा मित्र किसे मानते हैं?

उत्तर: रहीम सच्चा मित्र उसे मानते हैं जो विपत्ति में साथ दें।

प्रश्न 5: रहीम अपनी व्यवस्था दूसरों को बताने से क्यों रोकते हैं?

उत्तर: रहीम अपनी व्यवस्था दूसरों को बताने से इसलिए रोकते हैं क्योंकि लोग सुनकर हँसेंगे और कोई बाँट नहीं सकता है।

प्रश्न 6: रहीम के अनुसार प्रेम का धागा क्यों नहीं तोड़ना चाहिए?

उत्तर: रहीम के अनुसार प्रेम का धागा इसलिए नहीं तोड़ना चाहिए क्योंकि संबंध दोबारा बनता है तो गांठ पड़ जाती है और प्रेम टूटकर दोबारा नहीं हो पाता।

प्रश्न 7: अपनी आवश्यकता से अधिक धन प्राप्त करने के लिए कार्य क्यों नहीं करना चाहिए?

उत्तर: अपनी आवश्यकता से अधिक धन प्राप्त करने के लिए कार्य नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हमारे दुख और मुसीबतें बढ़ जाती हैं।

प्रश्न 8: पानी शब्द के कौन-कौन से अर्थ का प्रयोग किया गया है? उदाहरण सहित समझाओ।

उत्तर: पानी शब्द का प्रयोग मोती, मनुष्य और आटे के लिए किया गया है। पानी के अभाव में इन तीनों का जीवन निरर्थक है। मोती पर चमक नहीं आती, मनुष्य का सम्मान चला जाता है तथा पानी के बिना आटा गुँथता नहीं है।

प्रश्न 9: सच्चे मित्र की परीक्षा कब और कैसे होती है?

उत्तर: सच्चे मित्र की परीक्षा विपत्ति के समय होती है। विपत्ति के घड़ी में जो मित्र मदद करता है वही सच्चा मित्र होता है।

प्रश्न 10: प्रेम का संबंध क्यों नहीं तोड़ना चाहिए?

उत्तर: प्रेम का संबंध एक बार टूटने पर दोबारा नहीं जुड़ता। यदि दोबारा जोड़ेंगे तो उसमें गाँठ पड़ जाती है।

प्रश्न 11: अपना दुख दूसरों को क्यों नहीं बताना चाहिए?

उत्तर: अपना दुख दूसरों को बताने से लोग दुख बाँटते नहीं बल्कि हँसी उड़ाते हैं।

प्रश्न 12: नीचे दिए गए दोहों के अर्थ लिखिए:

(क)

Neeti Vachan Questions & Answers नीति वचन प्रश्न और उत्तर

उत्तर: रहीम दास कहते हैं कि जीवन में पानी का बहुत महत्व है। पानी के बिना सब कुछ सूना है। पानी के अभाव में मोती, मनुष्य और आटा नहीं उभरता। मोती पर चमक नहीं आती, मनुष्य का सम्मान चला जाता है तथा पानी के बिना आटा गुँथता नहीं है।

(ख)

Question

उत्तर: रहीम जी कहते हैं कि बड़ी चीज देखकर छोटी चीज फेंकनी नहीं चाहिए क्योंकि सुई से हम युद्ध नहीं लड़ सकते और तलवार से कपड़े नहीं सील सकते। दोनों चीज़ों का अपनी-अपनी जगह महत्व है।

तो ये थे Neeti Vachan Questions & Answers नीति वचन प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!