Pandubba Jahaj Questions & Answers पनडुब्बा जहाज प्रश्न और उत्तर

This article will share Pandubba Jahaj Questions & Answers पनडुब्बा जहाज प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्ट में मैंने Hum Panchi Unmukt Gagan Ke के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Pandubba Jahaj Questions & Answers पनडुब्बा जहाज प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • तिरस्कार – अपमान
  • काठ – लकड़ी
  • विद्रोही – विरोधी
  • प्रबंध – व्यवस्था
  • मूलभूत – मुख्य,आवश्यक
  • सुपुर्द – सौपना
  • परिणत – बदलना
  • विकट प्रहार – भयंकर आक्रमण

प्रश्न 1: पनडुब्बा जहाज का आकर सन १९१४ में कैसा था?

उत्तर: सन १९१४ में पनडुब्बा जहाज बडा ही भयंकर होता था। पानी के नीचे-ही नीचे चलता और छिपे-छिपे शत्रु के जहाज के निकट पहुँचकर उसे तहस-नहस कर चलता बनता था।

प्रश्न 2: हॉलैंड ने पहले-पहल पनडुब्बा जहाज की कल्पना की, तब उसने उसके लिए क्या किया?

उत्तर: रात भर जाग-जाग कर बहुत सोच-विचार के बाद अपनी कल्पना के अनुसार एक नक्शा तैयार किया।

प्रश्न 3: हॉलैंड कलंक के बेदाग से किस तरह बच गया?

उत्तर: हॉलैंड के द्वारा बोली हुई बातों की जाँच करने के पर उसकी एक-एक बात सच साबित होने लगी,जिसके कारण हॉलेण्ड कलंक से बेदाग साबित हुआ।

प्रश्न 4: हॉलैंड द्वारा पनडुब्बा जहाज किस प्रकार तैयार किया गया ?

उत्तर: असफलता का बार-बार विकट प्रहार होने पर भी हॉलैंड का उत्साह कम न हुआ। अपनी इच्छानुसार उसने 1898 ई. में काम शुरू किया। थोड़े ही दिनों में पनडुब्बा जहाज  तैयार हो गया। जिसकी लंबाई 54 फीट और मोटाई 11.5 फीट थी। वह 70 टन भारी था। पचास घोड़ों की ताकत के मोटर से चलाया जाता था। उसमें दुश्मन के जहाज को बर्बाद करने के लिए ‘टॉरपीडो’ चलाने की कल लगी थी। 

प्रश्न 5: लोगों द्वारा पागल करार दिए जाने पर हॉलैंड ने क्या किया?

उत्तर: लोगों ने हॉलैंड को पागल करार दिया – घर का पगला बाहर भी ‘पगला’ नाम से पुकारा जाने लगा। किंतु ऐसे बुद्धिमान ‘पागल’ अपनी धुन के पक्के होते हैं। लोगों की हँसी – दिल्लगी, तिरस्कार और फटकार को सहते हुए भी वे अपना काम किए जाते हैं।

प्रश्न 6: रिक्त स्थान भरिए:

i. इंग्लैंड से सटा हुआ आयरलैंड नामक एक टापू है।
ii. विद्रोही दल के पास लगभग सवा दो लाख रुपए थे – ये रुपए हॉलैंड के सुपुर्द किए गए। 
iii. सबमरीन में पेरिस्कोप नामक यंत्र लगा होता है जिससे पानी में देखा जा सके।
iv. अमेरिका राज्य की ओर से हॉलैंड को बुलावा आया। 
v. अपने हाथ से काठ का एक छोटा-सा पनडुब्बा जहाज बनाना शुरू किया। 

तो ये थे Pandubba Jahaj Questions & Answers पनडुब्बा जहाज प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!