Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 संदेश लेखन कक्षा 10 

This article will share Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 संदेश लेखन कक्षा 10

पिछले पोस्टों में मैंने Anek Shabdon Ke Liye Ek Shabd शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं। 

Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 संदेश लेखन कक्षा 10

संदेश का अर्थ

संदेश को अंग्रेज़ी भाषा में Message कहते हैं जिसका अर्थ है सूचना प्रदान करना। किसी व्यक्ति इस समूह द्वारा अन्य व्यक्ति तक पहुँचाए जाने वाले दुखद, सुखद, आवश्यक तथा सामान्य सूचना या समाचार संदेश-लेखन कहलाता है।

संदेश लिखते समय ध्यान देने योग्य बातें 

1. संदेश निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही लिखना चाहिए।
2. संदेश लिखे जाने का समय एवं तिथि अवश्य देना चाहिए। 
3. संदेश की विषय-वस्तु में उन्हीं बातों को सम्मिलित किया जाना चाहिए जो अति आवश्यक हों। 
4. अपनी ओर से कोई भी नई बात नहीं जोड़नी चाहिए। 
5. शब्द सीमा का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
6. उचित शब्दों तथा वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए। 
7. व्याकरण संबंधी अशुद्धियाँ नहीं होनी चाहिए।
8. प्रारंभ में उस व्यक्ति का नाम होना चाहिए जिसे संदेश देना है और अंत में संदेश लेखक के हस्ताक्षर अवश्य होने चाहिए।

संदेश के प्रकार 

संदेश निम्नलिखित प्रकार के हो सकते हैं:

1. सुखद संदेश  

मन को प्रसन्नता देने वाले संदेश सुखद संदेश कहलाते हैं।

2. शुभकामना संदेश 

किसी त्यौहार, मांगलिक कार्य, बधाई देने वाले संदेश शुभकामना संदेशकहलाते हैं।

3. विशेष अवसर संदेश 

ये  संदेश किसी विशिष्ट उपलब्धि या विशेष अवसर पर दिए जाते हैं। 

4. राष्ट्रीय सन्देश 

ये संदेश राष्ट्र को संबोधित करके दिए जाते हैं और उनका एक निश्चित समय, दिनांक और आधार होता है। 

5. व्यक्तिगत संदेश 

भाई-बहन, माता-पिता और संबंधियों को देने वाले संदेश व्यक्तिगत संदेश होते हैं।

6. शुभ प्रभात संदेश 

इसके अंतर्गत प्रतिदिन सुबह-सुबह अपने रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और मित्रों को दिए जाने वाले सुप्रभात संदेश आते हैं।

7. प्रेरणादायक संदेश 

जिन संदेशों से जीवन में प्रेरणा प्राप्त होती है, ऐसे संदेश प्रेरणादायक संदेश कहलाते हैं।

8. शोक संदेश 

ऐसे संदेश किसी व्यक्ति की पुण्यतिथि या मृत्यु पर लोगों को भेजे जाते हैं। 

9. मिश्रित संदेश 

देशभक्ति, बीमारी, सूखा, तूफ़ान, भूकंप आदि से संबंधित संदेश मिश्रित संदेश कहलाते हैं। ये संदेश व्यक्तिगत रूप से, सामाजिक रूप से और राष्ट्रीय रूप से भी दिए जाते हैं।

संदेश-लेखन का प्रारूप 

Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 संदेश लेखन कक्षा 10

तो यह था Sandesh Lekhan in Hindi for Class 10 संदेश लेखन कक्षा 10

error: Content is protected !!