Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ

This article will share Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ. 

यहाँ सूरदास द्वारा रचित सूरसागर के भ्रमरगीत से चार पद लिए गए हैं। मैंने Ram Lakshman Parshuram Samvad के MCQ शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ

1. सूरदास के उपास्य देव कौन थे?

i. श्री राम
ii. श्री कृष्ण
iii. विष्णु
iv. निर्गुण ईश्वर 

2. बड़भागी किसे कहा गया है?

i. गोपियों को
ii. श्री कृष्ण को
iii. उद्धव को
iv. इनमें से कोई नहीं 

3. कृष्ण की संगति में रहकर भी कौन उनके प्रेम से अछूते रहे हैं?

i. गोपियाँ
ii. उद्धव
iii. राधा
iv. इनमें से कोई नहीं

4. गोपियों का मन चुराकर कौन ले गया था?

i. श्री कृष्ण
ii. उद्धव
iii. विष्णु
iv. नंद

5. गोपियों ने उद्धव की तुलना किससे की है?

i. कड़वी ककरी
ii. तेल की गगरी
iii. कमल के पत्ते
iv. ‘ii.’ और ‘iii.’ दोनों  

6. गोपियों को अकेला छोड़कर कृष्ण कहाँ चले गए थे?

i. द्वारका
ii. ब्रज
iii. वृन्दावन
iv. मथुरा

7. उद्धव को ‘बड़भागी’ किसने कहा है?

i. गोपियों ने
ii. श्री कृष्ण ने
iii. यशोदा माता ने
iv. नंद ने 

8. प्रीति-नदी से गोपियों का क्या आशय है?

i. गंगा नदी
ii. यमुना नदी
iii. प्रेम नदी
iv. इनमें से कोई नहीं

9. प्रीति-नदी में निहित अलंकार बताइए

i. रूपक
ii. अनुप्रास
iii. उपमा
iv. श्लेष 

10. ‘अपरस रहत सनेह तगा तैं’ पंक्ति से क्या आशय है?

i. तुम्हारे मन में प्रेम नहीं है
ii. भौंरे की तरह फूलों का रस पीते हो
iii. प्रेम के बंधन से अछूते हो
iv. इनमें से कोई नहीं

Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ

11. गोपियाँ किसके प्रेम में आसक्त हो गई हैं?

i. कृष्ण-प्रेम
ii. उद्धव-प्रेम
iii. संगीत-प्रेम
iv. इनमें से कोई नहीं

12. गोपियाँ कृष्ण के प्रेम में किस प्रकार डूबी रहती हैं?

i. पत्तों की भांति
ii. जैसे चींटियाँ गुड़ से चिपक जाती हैं
iii. अनुभूति की भांति
iv. इनमें से कोई नहीं

13. ‘ऊधौ, तुम हौ’ अति बड़भागी पद में गोपियों ने अपने आप को क्या कहा है?

i. विरहिणी
ii. अबला और भोली
iii. निर्योगी
iv. प्रेम से विरक्त 

14. गोपियों ने अपने आप को ‘भोरी’ क्यों कहा है?

i. क्योंकि वे उद्धव की बातों में आ गई थीं
ii. क्योंकि वे अत्यंत मूर्ख थीं
iii. क्योंकि वे छलकपट और चतुराई से दूर थीं
iv. क्योंकि वे किसी का कहना नहीं मानती थीं 

15. ‘गुर चाँटी ज्यौं पागी’ पंक्ति में ‘गुर’ किसे कहा गया है?

i. उद्धव को
ii. श्री कृष्ण को
iii. श्री कृष्ण के प्रेम को
iv. गोपियों को  

16. ‘मन की मन ही माँझ रही’ का अर्थ है?

i. मन की बात मन में ही रहना
ii. मन की दृढ़ता
iii. मन का पाप
iv. मन का भेद

17. किनकी अभिलाषाएँ मन में ही रह गईं?

i. श्री कृष्ण की
ii. गोपियों की
iii. उद्धव की
iv. कवि की 

18. कृष्ण का योग-संदेश लेकर कौन आए थे?

i.  बलराम
ii. उद्धव
iii. सेवक
iv. इनमें से कोई नहीं

19. गोपियाँ विरह की ज्वाला में और अधिक क्यों जल रही हैं?

i.  उद्धव से योग की शिक्षा पाकर
ii. कृष्ण द्वारा स्वयं वृंदावन न आने के कारण
iii. कृष्ण के उद्धव के जरिए भेजे गए योग के संदेश को सुनकर
iv. इनमें से कोई नहीं

20. गोपियों ने अपने जीने का आधार किसे माना?

i.  मन की अभिलाषा को
ii. कृष्ण के आने की आशा को
iii. कृष्ण द्वारा भेजे गए योग संदेश को
iv. इनमें से कोई नहीं

Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ

21. ’हारिल’ पक्षी से किसकी तुलना की गई है?

i. गोपियों की
ii. उद्धव की
iii. ब्रजवासियों की
iv. कृष्ण की 

22. गोपियों ने अपनी तुलना ’हारिल’ पक्षी से क्यों की है?

i. श्री कृष्ण के प्रति अपने एकनिष्ठ प्रेम के कारण
ii. हारिल पक्षी हमेशा लकड़ी लिए उड़ता है
iii. श्री कृष्ण के प्रति अपनी नाराज़गी के कारण
iv. गोपियों को हारिल पक्षी पसंद है 

23. उद्धव की योग संबंधी बातें गोपियों को कैसी लगती हैं?

i. शहद के समान मीठी
ii. हारिल पक्षी के समान
iii. कड़वी ककड़ी के समान
iv. इनमें से कोई नहीं

24. गोपियाँ योग का सन्देश किनके लिए उपयुक्त समझती हैं?

i. जिनका मन स्थिर नहीं है
ii. जो श्री कृष्ण से प्रेम नहीं करते
iii. जिनका मन स्थिर है
iv. श्री कृष्ण के लिए 

25. ‘नंद-नंदन’ विशेषण किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

i. नंद के लिए
ii. गोपियों के लिए
iii. श्री कृष्ण के लिए
iv. उद्धव के लिए 

26. गोपियों ने कृष्ण को किस प्रकार धारण किया था?

i. मन से
ii. कर्म से
iii. वचन से
iv. उपरोक्त सभी 

27. गोपियाँ किसे व्याधि कह रही हैं?

i. उद्धव के योग ज्ञान को
ii. श्री कृष्ण के प्रेम को
iii. उद्धव की बातों को
iv. श्री कृष्ण के विरह को 

28. ‘मधुकर’ शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है?

i. उद्धव के लिए
ii. श्री कृष्ण के लिए
iii. भौरे के लिए
iv. गोपियों के लिए 

29. ‘हरि हैं राजनीति पढ़ि आए’ पद में राजनीति से कृष्ण की किस नीति की ओर गोपियों ने व्यंग्य किया है?

i. कृष्ण द्वारा उद्धव को वृंदावन भेजने से सम्बंधित नीति
ii. श्री कृष्ण की वादा करने और उसे पूरा न करने संबंधित नीति
iii. उद्धव द्वारा योग सीखने की राजनीति से संबंधित नीति
iv. इनमें से कोई नहीं 

30. गोपियों के अनुसार सच्चा राजधर्म क्या है?

i. प्रजा के सुखों का ध्यान रखना
ii. प्रजा का पालन
iii. प्रजा को बिल्कुल न सताना
iv. उपर्युक्त सभी 

Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ

31. ‘अपरस’ शब्द का यहाँ क्या अर्थ है?

i. अनासक्त
ii. सूखा
iii. दुभाशाली
iv. निर्विकार 

32. गोपियों के अनुसार राजनीति कौन पढ़ आए हैं?

i. ब्रज के लोग
ii. श्री कृष्ण
iii. उद्धव
iv. मथुरा के लोग 

33. ‘गुरु-ग्रंथ’ किसने पढ़ लिया है?

i. ब्रज के लोगों ने
ii. श्री कृष्ण ने
iii. उद्धव ने
iv. मथुरा के लोगों ने 

34. गोपियों के अनुसार पुराने जमाने में लोगों को भला क्यों कहा जाता था?

i. समभाव रखने के कारण
ii. स्वार्थी एवं चालाक होने के कारण
iii. दूसरों की भलाई करने के कारण
iv. सीधे सरल होने के कारण 

35. गोपियों को कृष्ण को गुहार लगाना अब व्यर्थ क्यों लगने लगा?

i. उद्धव को योग संदेश लेकर कृष्ण ने ही भेजा था
ii. कृष्ण अब उनसे प्यार नहीं करते
iii. उद्धव ने उन्हें प्यार भूल जाने के लिए बोला
iv. उद्धव उनको ले जाने के लिए आए हैं 

36. गोपियों को ऐसा क्यों लगा कि कृष्ण जी राजनीति में पारंगत हो गए हैं?

i. क्योंकि वे उनको भूल गए हैं
ii. आने की बात कहकर स्वयं नहीं आए
iii. प्रजा का पालन कर रहे हैं
iv. मथुरा के राजा बन गए हैं 

37. गोपियाँ श्री कृष्ण से मन वापस पाने की बात क्यों कहती हैं?

i. क्योंकि वे मथुरा चले गए हैं
ii. क्योंकि वे किसी और को प्यार करते हैं
iii. श्री कृष्ण ने गोपियों को धोखा दिया है
iv. क्योंकि वे अब वापस नहीं आएंगे 

38. ‘जकरी’ शब्द का क्या अर्थ है?

i. जर्जर होना
ii. रटना
iii. दुखी होना
iv. व्यर्थ होना 

39. गोपियों ने योग को कैसी व्याधि बताया है?

i. जिसको न देखा है और न सुना है
ii. दुखद
iii. सुखद
iv. अप्रिय 

40. किसने प्रेम की मर्यादा का उल्लंघन किया है?

i. कृष्ण ने
ii. उद्धव ने
iii. गोपियों ने 
iv. राजा ने 

तो ये थे Class 10 Surdas Ke Pad MCQ सूरदास के पद MCQ.

error: Content is protected !!