Filman Aur Bossis Questions & Answers फिल्मन और बॉसिस प्रश्न और उत्तर

This article will share Filman Aur Bossis Questions & Answers फिल्मन और बॉसिस प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Arjun Ka Moh Bhang, Neeti Vachan और Pritoriya Jail Se के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Filman Aur Bossis Questions & Answers फिल्मन और बॉसिस प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: फिल्मन और बॉसिस कहाँ रहते थे?

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ओलंपस की घाटी में रहते थे।

प्रश्न 2: फिल्मन और बॉसिस के आसपास रहने वाले लोग कैसे थे?

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस के आसपास रहने वाले लोग धूर्त और स्वार्थी थे।

प्रश्न 3: प्रकाश नीचे तक पहुँचने के लिए बॉसिस ने क्या किया?

उत्तर: प्रकाश नीचे तक पहुँचने के लिए बॉसिस ने खिड़की से पर्दा हटा दिया।

प्रश्न 4: एक अतिथि के पास जो विशेष छड़ी थी उस पर क्या बना था?

उत्तर: उस पर दो लिपटे हुए साँप बने थे।

प्रश्न 5: खाने के बीच में क्या समाप्त हो गया था?

उत्तर: खाने के बीच में दूध समाप्त हो गया था।

प्रश्न 6: फिल्मन और बॉसिस ने अतिथियों को कहाँ सुलाया था?

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ने अतिथियों को पलंग पर सुलाया था।

प्रश्न 7: घाटी के लोगों को ओलंपस के देवता ने क्या दंड दिया था?

उत्तर: घाटी के लोगों के मकान पानी में डूब गए।

प्रश्न 8: फिल्मन और बॉसिस ने देवता से क्या वरदान मांगे?

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ने देवता से घाटी के लोगों के लिए क्षमा मांगी।

प्रश्न 9: घाटी में रहने वाले लोग कैसे थे?

उत्तर: घाटी में रहने वाले लोग धूर्त और स्वार्थी थे।

प्रश्न 10: घर में घुसते समय अतिथियों की दशा कैसी थी?

उत्तर: घर में घुसते समय दोनों समय अतिथि ठंड से सिकुड़ रहे थे।

प्रश्न 11: एक अतिथि के पास कैसी छड़ी थी?

उत्तर: एक अतिथि के पास एक विशेष प्रकार की छड़ी थी। उस पर एक दूसरे से लिपटे दो साँप बने थे।

प्रश्न 12: फिल्मन और बॉसिस क्या देख कर चकित हो गए?

उत्तर: भोजन के समय दूध समाप्त हो गया था। अतिथियों में से एक ने दूध का बर्तन उठाकर प्यालों में उड़ेला तो उसमें से दूध निकल आया। यह देखकर फिल्मन और बॉसिस चकित रह गए।

प्रश्न 13: दोनों अतिथि किस बात से प्रभावित हुए?

उत्तर: दोनों अतिथि वृद्ध फिल्मन और बॉसिस के अतिथि सत्कार से प्रभावित हुए।

प्रश्न 14: फिल्मन ने घाटी के लोगों के लिए क्या माँगा? इससे उनकी किस विशेषता का पता चलता है?

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ने देता से घाटी के लोगों के लिए क्षमा मांगी। इससे उनकी दयालुता की भावना का पता चलता है।

प्रश्न 15: रिक्त स्थानों की पूर्ती करो:

1. घाटी में अंधेरा छाया हुआ था।
2. घाटी के लोग बहुत धूर्त और स्वार्थी थे।
3. फिल्मन ने तुरंत दरवाज़ा खोल दिया।
4. वे दोनों ओलंपस के देवता थे।
5. आपकी कृपा के लिए हम आभारी हैं।

प्रश्न 16: किसने किससे कहा?

1. देखो, यह लोग यात्रियों को कितना तंग कर रहे हैं?

उत्तर: बॉसिस ने फिल्मन से कहा।

2. जरा खिड़की से पर्दा हटा दो।

उत्तर: फिल्मन ने बॉसिस से कहा।

3. आपके लिए भोजन का प्रबंध करते हैं।

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ने अतिथियों से कहा।

4. हम तुम्हें कुछ देना चाहते है।

उत्तर: हरमन और ज्यूस ने फिल्मन और बॉसिस से कहा।

5. आप घाटी के लोगों को क्षमा कर दें।

उत्तर: फिल्मन और बॉसिस ने हरमन और ज्यूस से कहा।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!