Maa Questions & Answers माँ प्रश्न और उत्तर

This article will share Maa Questions & Answers माँ प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Hamara Desh, Bhasha, Likhavat Aur Ginti और Tum Hamari Chotiyon Ki Barf Ko Yun Mat Kuredo के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Maa Questions & Answers माँ प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • विश्वासघात – धोखा
  • हूक – पीड़ा
  • हताश – निराश
  • संयत – संतुलित

प्रश्न 1: सारा शहर अंधकार में कैसा लग रहा था?

उत्तर: सारा शहर अंधकार में असहाय शिशु-सा लग रहा था।

प्रश्न 2: कहानी में किसकी आवाज़ से शहर काँप उठता था?

उत्तर: गोलों की आवाज़ से सारा शहर काँप उठता था।

प्रश्न 3: औरत सिर पकड़ कर कहाँ बैठी हुई थी?

उत्तर: औरत सिर पकड़ कर अपने पलंग पर बैठी हुई थी।

प्रश्न 4: रात में गश्त लगाने वाले सिपाही ने मारिआना से क्या पूछा?

उत्तर: रात में गश्त लगाने वाले सिपाही ने मारिआना से पूछा कि “क्या तुम जानती नहीं बाहर जान का खतरा है?”

प्रश्न 5: सिपाही ने मारिआना को कैसे समझाया?

उत्तर: सिपाही ने मारिआना को समझाया कि माँ आप वृद्ध हैं। आप जैसे देशभक्तों की देश को जरूरत है। हम सब सैनिकों के होते हुए आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

Maa Questions & Answers माँ प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 6: बेटे ने अपनी माँ से क्या कहा?

उत्तर: बेटे ने अपनी माँ से कहा कि अच्छा हुआ माँ आप यहाँ आ गई। तुम्हारे वहाँ होने के कारण ही मैं शहर पर हमला करने से हिचक रहा था।

प्रश्न 7: मारिआना किस कारण पश्चाताप की अग्नि में जल रही थी?

उत्तर: मारिआना ने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उसका अपना खून, उसके जिगर का टुकड़ा, कभी देश के साथ इतना बड़ा विश्वासघात करेगा। शत्रुओं के साथ मिलकर अपने देश के साथ गद्दारी करेगा। इस कारण वह पश्चाताप की अग्नि में जल रही थी।

प्रश्न 8: माँ ने गद्दार बेटे को कैसे सजा दे दी?

उत्तर: बेटे ने जब माँ के सीने पर अपना सिर रखा तब मारिआना ने उसके सिर पर अपना हाथ फेरा और उसे अपने काले लबादे से पूरी तरह ढक लिया। पलक झपकते ही माँ ने अपने गद्दार बेटे को सजा दे दी।

प्रश्न 9: वह निर्णय ले चुकी थी कि अब उसे क्या करना है, इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इस पंक्ति का आशय यह है कि मारिआना ने यह निर्णय ले  लिया था कि उसे उसके गद्दार बेटे को सजा देनी है और वह अब उसकी तरफ से अपने देश के लिए लड़ेगी।

प्रश्न 10: किसने किससे कहा?

(क) माँ, आप वृद्ध हैं!

उत्तर: सिपाही ने मारिआना से।

(ख) मैं पश्चाताप की अग्नि में जल रही हूँ।

उत्तर: मारिआना ने सिपाही से।

(ग) तुम कुछ नहीं समझती। तुम यहाँ आराम से बैठ जाओ।

उत्तर: बेटे ने माँ (मारिआना) से।

(घ) क्या यह शव तुम्हारे पति का है?

उत्तर: मारिआना ने स्त्री से।

प्रश्न 11: सही विकल्प चुनिए:

(क) आवाज़ से शहर काँप उठता था।

i. गोलों की 
ii. शत्रुओं की 

(ख) मारिआना रोज रात को पहरा देने निकलती कि कहीं शत्रु ।

i. डरकर तो नहीं छिपा बैठा  
ii. घात लगाए तो नहीं छिपा बैठा 

(ग) औरत सिर पकड़कर बैठी थी ।

i. अपने पलंग पर   
ii. जंग के मैदान में 

(घ) शत्रु शिविर के पास पहुँचकर मारिआना 

i. बिगड़ गई 
ii. ठिठक गई 

तो ये थे Maa Questions & Answers माँ प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!