Garmi Questions & Answers गरमी प्रश्न और उत्तर

This article will share Garmi Questions & Answers गरमी प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Lalach Ka Phal, Theek Samay Par और Dr Rajendra Prasad के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Garmi Questions & Answers गरमी प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: सुबह उठते ही सोनू ने क्या योजना बना ली थी?

उत्तर: सुबह उठते ही सोनू ने खेलने की योजना बना ली थी।

प्रश्न 2: खेलने की जल्दबाजी में सोनू घर पर क्या भूल गया था?

उत्तर: खेलने की जल्दबाजी में सोनू घर पर खाने-पीने का सामान भूल गया था।

प्रश्न 3: खेल समाप्त होने तक सोनू का क्या हाल हो गया था?

उत्तर: खेल समाप्त होने तक सोनू एकदम निढाल हो चुका था।

प्रश्न 4: सोनू चुपचाप कहाँ लेटा हुआ था?

उत्तर: सोनू चुपचाप सोफ़े पर लेटा हुआ था।

प्रश्न 5: माँ ने किसे फोन करके खबर दी?

उत्तर: माँ ने सोनू के पिताजी को फोन करके खबर दी।

प्रश्न 6: सोनू के पिताजी किसके साथ आए?

उत्तर: सोनू के पिताजी डॉक्टर के साथ आए।

प्रश्न 7: सोनू ने किससे माफी माँगी?

उत्तर: सोनू ने डॉक्टर और माता-पिताजी से माफी माँगी।

प्रश्न 8: सोनू ने क्या वादा किया?

उत्तर: सोनू ने आगे से माँ की हर बात मानने का वादा किया।

प्रश्न 9: सोनू को अपनी गलती का अहसास कैसे हुआ?

उत्तर: डॉक्टर के समझाने पर सोनू को अपनी गलती का अहसास हुआ।

प्रश्न 10: रिक्त स्थान भरिए:

i. सोनू सुबह ग्यारह बजे खेलने निकला। 
ii. सोनू पसीने से तरबतर होकर घर आया।
iii. शाम होते-होते सोनू का चेहरा लाल हो गया।
iv. डॉक्टर ने सोनू से उसकी दिनचर्या के बारे में पूछा।

प्रश्न 11: सही या गलत लिखिए:

i. सोनू ने पूरे दिन की योजना बना ली – सही 
ii. सोनू जमीन पर चुपचाप लेता था – गलत 
iii. सोनू को अपनी गलती का अहसास हुआ – सही 

तो ये थे Garmi Questions & Answers गरमी प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!