Gillu Questions & Answers | गिल्लू प्रश्न और उत्तर

This article will share Gillu Questions & Answers | गिल्लू प्रश्न और उत्तर

यह कहानी महादेवी वर्मा द्वारा लिखित है। पिछले पोस्ट में मैंने Aakhir Kitni Jameen, Parasmani और Phool Aur Kaante के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Gillu Questions & Answers | गिल्लू प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • छुआ-छुओवल – बच्चों द्वारा एक-दूसरे को पकड़ने वाला खेल
  • विस्मित – हैरान
  • आश्वस्त – निश्चिंत 
  • स्निग्ध – निर्जीव
  • कार्यकलाप – क्रियाएँ 
  • अपवाद – नियम के  विरुद्ध 
  • आहत – घायल 
  • अवधि – समय 
  • परिचारिका – नर्स 

प्रश्न 1: दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) गिल्लू………………-सा गमले से चिपटा पड़ा था। 

i. सचेष्ट 
ii. निश्चेष्ट 

(ख) गिल्लू की………………पर सबको आश्चर्य होता था। 

i. समझदारी और कार्यकलाप 
ii. विचार-क्षमता  

(ग) कई घंटों के………………गिल्लू के मुहँ में एक बूँद पानी टपकाया जा सका। 

i. उपचार के बाद  
ii. विचार के बाद 

(घ) गिल्लू का हटना लेखिका को किसी………………के हटने के समान लगता था। 

i. परिचिता   
ii. परिचारिका 

(ड.) लेखिका ने फूल रखने की एक हल्की डलिया में रूई बिछाकर गिलहरी के बच्चे को तार से………………पर लटका दिया।

i. झाड़ियों 
ii. खिड़की

(च) गर्मियों में जब………………में काम करती रहती तो गिल्लू न बाहर जाता, न अपने झूले में बैठता ।

i. दोपहर
ii. शाम

प्रश्न 2: नीचे दिए गए कथन सत्य हैं या असत्य लिखिए

(क) गिलहरियों के जीवन की अवधि पाँच वर्ष से अधिक नहीं होती असत्य
(ख) आवश्यक कागज़-पत्रों के कारण लेखिका के बाहर जाने पर कमरा बंद ही रहता था – सत्य
(ग) भूख लगने पर गिल्लू किट-किट की आवाज़ निकालकर लेखिका को सूचना देता था – असत्य
(घ) अमरबेल की लता के नीचे गिल्लू को समाधि दी गई – असत्य

प्रश्न 3: कौए क्या कर रहे थे ?

उत्तर: कौए एक गमले के चारों और छुआ-छूऔवल जैसा खेल खेल रहे थे। उस गमले में गिलहरी का छोटा-सा बच्चा था जो संभवत: घोंसले से गिर पड़ा था और कौए जिसे अपना आहार बनाना चाहते थे। 

प्रश्न 4: लेखिका घायल अवस्था में गिल्लू को उठाकर कहाँ ले आई ?

उत्तर: लेखिका घायल अवस्था में गिल्लू को उठाकर अपने कमरे में ले आई। 

प्रश्न 5: गिल्लू लेखिका का ध्यान किस तरह आकर्षित करता था ?

उत्तर: गिल्लू लेखिका का ध्यान आकर्षित करने के लिए –

  • उसके पैर तक आकर सर्र से परदे पर चढ़ जाता और उसी तेज़ी से उतरता था। वह ऐसा तब तक करता था, जब तक लेखिका उसे पकड़ने के लिए न उठ जाती।
  • भूख लगने पर वह चिक-चिक की आवाज़ करके लेखिका का ध्यान आकर्षित करता था।

प्रश्न 6: गिल्लू क्या-क्या खाता था ?

उत्तर: गिल्लू काजू, बिस्कुट और चावल खाता था और काजू उसका प्रिय खाद्य था।

प्रश्न 7: लेखिका को गिल्लू किस स्थिति में मिला था ?

उत्तर: लेखिका को गिल्लू घायल स्थिति में मिला था।

प्रश्न 8: लेखिका ने गिल्लू को अपवाद क्यों कहा है ?

उत्तर: लेखिका के पास बहुत से पशु-पक्षी थे और उनका लेखिका से लगाव भी कम नही था, परंतु उनमें से गिल्लू के सिवाय किसी को लेखिका के साथ उनकी थाली में खाने की हिम्मत नहीं हुई। लेखिका जैसे ही खाने के कमरे मे पहुँचती गिल्लू खिड़की से निकलकर आँगन की दीवार, बरामदा पार करके मेज़ पर पहुँच जाता और उनकी थाली के पास बैठकर थाली से एक-एक चावल उठाकर बड़ी सफ़ाई से खाता रहता।

प्रश्न 9: गिल्लू के जीवन की यात्रा का अंत किस प्रकार हुआ ?

उत्तर: गिलहरियों के जीवन की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होती अतः गिल्लू की जीवन-यात्रा का अंत आ ही गया। दिन-भर उसने न कुछ खाया और न बाहर गया। रात मे अंत की यातना में भी वह अपने झूले से उतर कर लेखिका के बिस्तर पर आया और ठंडे पंजों से लेखिका की वह उँगली पकड़कर हाथ से चिपक गया, जिसे उसने अपने बचपन की मरणासन्न स्थिति में पकड़ा था।

प्रश्न 10: लेखिका और गिल्लू में गहरा प्रेम था। इस कथन का आशय सोधारण स्पष्ट कीजिये। 

उत्तर: लेखिका और गिल्लू एक दुसरे को बहुत प्यार करते थे। लेखिका ने ही कहा है कि उसके पास बहुत से पशु-पक्षी हैं लेकिन उन्हें सबसे प्यारा गिल्लू ही लगता है।जब भी लेखिका कॉलेज से कमरे में आती, गिल्लू भी खेलकर आ जाता और लेखिका के सिर से पैर और पैर से सिर तक दौड़ लगाता। गिल्लू लेखिका के साथ उसकी थाली में से एक-एक चावल बड़ी सफाई से उठाकर खाता और वहीं किसी और पशु-पक्षी की हिम्मत नहीं थी कि वो लेखिका की थाली में खाना खाए। जब लेखिका अस्वथ थी तब गिल्लू उनके सिरहाने के पास बैठ अपने नन्हे-नन्हे पंजों से लेखिका के सिर और बालों को इतने हौले-हौले सहलाता रहता कि उसका हटना एक परिचारिका के हटने के समान लगता।

तो यह थे Gillu Questions & Answers | गिल्लू प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!