Maitri Gaan Questions & Answers मैत्री गान प्रश्न और उत्तर

This article will share Maitri Gaan Questions & Answers मैत्री गान प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Akalmand Billi, Teerth Tiloniya और Jeevan के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Maitri Gaan Questions & Answers मैत्री गान प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: तारा और वासंती किस अवसर पर और कैसे मिलीं?

उत्तर: तारा और वासंती चेन्नई में आयोजित अंतरराज्यीय विद्यालय सांस्कृतिक समारोह में भाग लेने आईं थीं। बिजली न हो के कारण दोनों अँधेरे में अपना तंबू ढूँढ़ते हुए एक-दूसरे से टकरा गईं। इस तरह दोनों की मुलाकात हुए।

प्रश्न 2: वासंती को कौन-कौन सी भाषाएँ नहीं आती थीं? तारा कौन-कौन सी भाषाएँ जानती थी?

उत्तर: वासंती को हिंदी और अंग्रेजी नहीं आती थी जबकि तारा हिंदी और अंग्रेज़ी भाषाएँ जानती थी।

प्रश्न 3: सभागार के बाहर तारा और वासंती ने एक-दूसरे से मुँह क्यों मोड़ लिया?

उत्तर: सभागार के बाहर तारा और वासंती ने प्रतिस्पर्धा के भाव से एक-दूसरे से मुँह मोड़ लिया।

प्रश्न 4: अंत में प्रतियोगिता किसने जीती?

उत्तर: अंत में दोनों को ही प्रतियोगिता का विजेता घोषित किया गया।

प्रश्न 5: गद्यांश पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

भाग लेनेवाली……………………….आई थी।

(क) यह संगीत प्रतियोगिता कहाँ हो रही थी?

उत्तर: यह संगीत प्रतियोगिता चेन्नई में हो रही थी।

(ख) तारा किस प्रदेश से थी?

उत्तर: तारा उत्तर प्रदेश से थी।

(ग)कुंभी पातूक्या है?

उत्तर: ‘कुंभी पातू’ तमिलनाडु का लोकगीत है।

(घ) मीरा कौन थी?

उत्तर: मीरा भी एक प्रतियोगी थी जो शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में भाग लेने उत्तर प्रदेश से आई थी।

प्रश्न 6: वासंती कैसी दिखती थी?

उत्तर: वासंती साँवले-सलोने रंग, तीखे नैन-नक्श और हरी आँखोंवाली एक दुबली-पतली लड़की थी।

प्रश्न 7: तारा वासंती को प्रतियोगिता में क्यों जिताना चाहती थी?

उत्तर: वासंती ने तारा के प्राणों की रक्षा की थी। वह वासंती के इस उपकार का बदला चुकाना चाहती थी इसलिए वह उसे प्रतियोगिता में जिताना चाहती थी।

प्रश्न 8: मीरा दी ने तारा को क्या समझाया?

उत्तर: मीरा दी ने तारा को समझाया कि अच्छा कलाकार ‘सर्वश्रेष्ठ गायक’ की पदवी कभी दान के रूप में स्वीकार नहीं करेगा।

प्रश्न 9: मंच पर तारा कुछ देर स्तब्थ क्यों खड़ी रही?

उत्तर: वासंती ने तारा को शुभकामनाएँ दीं। तारा को समझ नहीं आया कि वह क्या प्रतिक्रिया दे। इस सद्भाव के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए तारा कुछ देर मंच पर स्तब्थ खड़ी रही।

प्रश्न 10: यह जानकार कि दोनों एक-दूसरे की मुख्य प्रतिद्वंदी हैं, तारा और वासंती के व्यवहार में क्या परिवर्तन आया?

उत्तर: यह जानने के बाद कि कि दोनों एक-दूसरे की मुख्य प्रतिद्वंदी हैं, उनके स्वभाव में निम्नलिखित परिवर्तन आए:

प्रश्न 11: महाबलिपुरम की सुंदरता का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

उत्तर: महाबलिपुरम में चमचमाता अथाह नीला सागर था। चाँदी-सी रेत थी। मंद-मंद शीतल हवा बह रही थी। महाबलिपुरम के विशाल मंदिरों का अपना एक आकर्षण है। स्वच्छ, नीले आकाश के नीचे मंदिर की दीवारों से टकराती लहरें मनमोहक दृश्य प्रस्तुत कर रही थीं।

प्रश्न 12: निर्णायकों ने तारा और वासंती को एक-एक गीत और गाने के लिए क्यों कहा? इससे क्या पता चलता है?

उत्तर: निर्णायकों ने तारा और वासंती में से किसी एक को सर्वश्रेष्ठ गायिका घोषित करने में कठिनाई हो रही थी, इसलिए  उन्होंने निश्चित किया कि दोनों एक-एक गीत और गाएँ, जिसके आधार पर उनमें प्रथम और द्वितीय स्थान का निर्णय किया जा सके। इससे पता चलता है कि दोनों सर्वश्रेष्ठ गायिका थीं।

प्रश्न 13: निर्णायक प्रतियोगिता में तारा ने तमिल और वासंती ने हिंदी गीत क्यों गाया?

उत्तर: तारा और वासंती मित्र बन चुकी थीं। दोनों ही एक-दूसरे को प्रथम स्थान पर देखना चाहती थीं। तारा ने तमिल गीत कभी स्कूल में सीखा था और वासंती ने भी अपने स्कूल में हिंदी गीत सीखा था। दोनों ही एक-दूसरे की संस्कृति और भाषा का सम्मान करती थीं। तारा ने वासंती के प्रति कृतज्ञता जताने हेतु तमिल गीत गया तथा वासंती ने मैत्री भावना के कारण हिंदी गीत प्रस्तुत किया।

तो ये थे Maitri Gaan Questions & Answers मैत्री गान प्रश्न और उत्तर 

error: Content is protected !!