Hamara Desh Questions & Answers हमारा देश प्रश्न और उत्तर

This article will share Hamara Desh Questions & Answers हमारा देश प्रश्न और उत्तर

यह कविता आरसी प्रसाद सिंह द्वारा लिखित है। पिछले पोस्टों में मैंने Tum Hamari Chotiyon Ki Barf Ko Yun Mat Kuredo और Swami Vivekanand के Questions & Answers शेयर किये हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Hamara Desh Questions & Answers हमारा देश प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • सोपान – सीढ़ी
  • बहुरंगा – अनेक रंगोंवाला 
  • अभिमान – गर्व 
  • ऋतुराज – ऋतुओं के राजा वसंत 
  • तन्मय – खो जाना 
  • अखंडित – जो तोड़ा न जा सके 
  • समर्पण – सौंपना 
  • अभिलाषा – इच्छा 

प्रश्न 1: कविता में कौन-कौन सी नदियों के नाम लिए गए हैं?

उत्तर: कविता में गोदावरी और गंगा नदियों के नाम लिए गए हैं।

प्रश्न 2: देश की भाषा का उपयोग किसके लिए किया जाना चाहिए?

उत्तर: देश की भाषा का उपयोग अखंडित एकता के लिए किया जाना चाहिए।

प्रश्न 3: हमारे देश की धरती किसके समान है?

उत्तर: हमारे देश की धरती अन्नपूर्णा के समान है।

प्रश्न 4: हमारे देश की मिट्टी कैसी है?

उत्तर: हमारे देश की मिट्टी अनोखी है। वह ऐसे इंसानों को जन्म देती है जो धरती से उठकर आकाश की ऊँचाइयों को छू लेते हैं। अर्थात साधारण परिवेश से निकलकर वे बड़े-बड़े काम करते हैं।

प्रश्न 5: “नए विज्ञान के युग में हमारे देश की जय होइस पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए

उत्तर: इस पंक्ति का अर्थ यह है कि नई तकनीकी युग में हमारे देश की उपलब्धियों का लोहा पूरा संसार माने। हमारा देश विज्ञान के युग की नई ऊँचाइयों को छू ले।

Hamara Desh Questions & Answers हमारा देश प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 6: हमारा देश किस प्रकार इतिहास और विज्ञान में अग्रसर हो रहा है?

उत्तर: हमारा देश इतिहास लिख रहा है। विज्ञान हर नए अनुसंधान के साथ मानव जीवन को अधिक सरल बना रहा है। आज विज्ञान के बढ़ते विकास के कारण मानव दुनिया के हर क्षेत्र में अग्रसर दिखाई दे रहा है।

प्रश्न 7: हमारे देश की भौगोलिक स्थिति बहुरंगी क्यों है?

उत्तर: हमारे देश की भौगोलिक स्थिति बहुरंगी है क्योंकि हमारा देश विश्वभर में भारत के नाम से जाना जाता है। गंगा और गोदावरी यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। प्रकृति ने समय-समय पर हमारे देश की भौगोलिक स्थिति को बहुरंगा बना दिया है। भारत में भौगोलिक विविधता है अर्थात भारत में कई धर्म, जाति, संप्रदाय, बोली-भाषा के लोग रहते हैं जिसके कारण भारत में विविधता में एकता है।

प्रश्न 8: कवि ने हमारे देश की मिट्टी व पानी का वर्णन किस प्रकार किया है?

उत्तर: कवि ने अपनी कविता में भारत की मिट्टी व पानी की तारीफ की है। वे हमारे देश की मिट्टी की विशेषता बताते हुए कहते हैं कि वह मनुष्य को इतना मज़बूत बना देती है कि वह अपने पुरुषार्थ से न केवल धरती से स्वर्ग की ओर चढ़ता है, बल्कि स्वर्ग से भी ऊपर आकाश की सीढ़ियाँ चढ़ता है। कवि हमारे देश के पानी की विशेषता बताते हुए कहते हैं कि हमारे देश के पानी में इतनी ताकत है कि भरत जैसा छोटा-सा बालक भी जंगल के राजा शेर को पकड़ लेता है।

प्रश्न 9: कवि ने हमारे देश की धरती के संदर्भ में क्या कहा है?

उत्तर: कवि के अनुसार हमारी धरती अन्नपूर्णा के समान है, जहाँ किसान अलग-अलग फसलों को उगाता है। हमारे देश की धरती अन्न की पूर्ति करनेवाली है इसलिए हमें गर्व है कि हम इस देश में रहने वाले, इस देश के वासी हैं। इस देश के हर घर में जवाहर लाल जैसे मोती पलते हैं। यहाँ की धरती सोना, कोयला और हीरे जैसी अमूल्य धरोहर पैदा करती है। इंसान सब कुछ सह सकता है भूख नहीं। इसलिए यहाँ अनाज की तुलना सोना, कोयला और हीरे जैसे अमूल्य धरोहरों से की गई है।

प्रश्न 10: सही विकल्प चुनिए:

(क) लिखा……………..पर युग ने हमारा चित्र बहुरंगा।

i. भूगोल 
ii. इतिहास 

(ख) नए विज्ञान के……………… में हमारे देश की जय हो।

i. जीवन 
ii. युग 

(ग) हमारे देश का पानी हमें वह…………….है देता।

i. ताकत 
ii. शक्ति 

(घ) कवि इस बात पर अभिमान करता है कि……………..

i. वह इस देश का वासी है 
ii. वह एक विदेशी है 

(ड.) हमारा देश तन्मय होकर……………

i. अपना काम करता है 
ii. नया इतिहास लिखता है 

तो ये थे Hamara Desh Questions & Answers हमारा देश प्रश्न और उत्तर

error: Content is protected !!