Shwet Kranti Ke Janak Questions & Answers श्वेत क्रांति के जनक प्रश्न और उत्तर

This article will share Shwet Kranti Ke Janak Questions & Answers श्वेत क्रांति के जनक प्रश्न और उत्तर

पिछले पोस्टों में मैंने Rahim Ke Dohe, Hum Panchee Unmukt Gagan Ke और Khel Aur Khiladi के questions & answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Shwet Kranti Ke Janak Questions & Answers श्वेत क्रांति के जनक प्रश्न और उत्तर

शब्दार्थ

  • छात्रवृत्ति – वजीफ़ा
  • स्नातक – ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई
  • निर्माण – बनाना
  • प्रसन्नता – ख़ुशी
  • नेतृत्व – अगुआई करना
  • नींव – आधार
  • वेतन – तनख्वाह
  • उधमी – मेहनती

प्रश्न 1: अमरीका में अच्छी नौकरी मिलने के बावजूद कुरियन स्वदेश क्यों लौट आए?

उत्तर: उच्च शिक्षा पाने के बाद अमरीका में कुरियन को अधिक वेतन वाली अच्छी नौकरी मिल गयी थी किंतु उन्होंने उसे ठुकराकर अपने देश की सेवा करना उचित समझा और वे स्वदेश लौट आए।

प्रश्न 2: शास्त्री जी डॉ. कुरियन से क्यों प्रसन्न हुए तथा उन्हें गले क्यों लगा लिया?

उत्तर: कुरियन ने गजुरात के खेड़ा जिले के आणंद नमक स्थान पर एक ‘दुग्ध उत्पादन संयंत्र’ लगाया । इस संयंत्र के कारण भारत में श्वेत क्रांति आ  गई। उनके प्रयास से भारत विश्व में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन गया। जब प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने डॉ. कुरियन के ‘दुग्ध उत्पादन संयंत्र’ को देखा, तब उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई और उन्होंने डॉ. कुरियन को गले लगा लिया।

प्रश्न 3: डॉ. कुरियन ने भारत आकर कहाँ कार्य किया?

उत्तर: भारत आकर एक सामाजिक उधमी के तौर पर उन्होंने अपना कार्य शुरू किया। कुरियन ने गुजरात के खेड़ा जिले के आणंद नमक स्थान पर एक ‘दुग्ध उत्पादन संयंत्र’ लगाया। इस संयंत्र के कारण भारत में ‘श्वेत क्रांति’ आ गई। उनके प्रयास से भारत विश्व में सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला देश बन गया।

प्रश्न 4: डॉ. कुरियन को कौन-कौन से पुरस्कार प्राप्त हुए?

उत्तर: डॉ. कुरियन ने तीन पुस्तकें लिखीं। उन्हें भारतीय एवं विदेशी विश्वविद्यालयों से कुल 12 मानद उपाधियाँ प्रदान की गईं। उन्हें सन 1963 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार, 1965 में पद्मश्री, सन 1966 में पद्मभूषण पुरस्कार, सन 1986 में कृषि रत्न पुरस्कार, सन 1986 में नीदरलैंड से वेटलर शांति पुरस्कार, सन 1989 में विश्व खाद्य पुरस्कार और सन 1999 में पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किए गए।

प्रश्न 5: प्रधानमंत्री ने डॉ. कुरियन कोराष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्डका प्रमुख क्यों बना दिया?

उत्तर: डॉ. कुरियन की असाधारण प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता तथा सहकारी क्षेत्र में उनके प्रयासों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड’ का प्रमुख बना दिया ताकि अमूल की तरह देश में दुग्ध उत्पादन के लिए अन्य स्थानों पर भी प्रयास किए जा सकें।

तो ये थे Shwet Kranti Ke Janak Questions & Answers श्वेत क्रांति के जनक प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!