Yaksh Prashan Questions & Answers यक्ष प्रश्न प्रश्न और उत्तर

This article will share Yaksh Prashan Questions & Answers यक्ष प्रश्न प्रश्न और उत्तर 

पिछले पोस्टों में मैंने Tum Guru Bano Main Chela, Do Laghu Kavitayen Mausam Par और Arjun Ka Moh Bhang के Questions & Answers शेयर किए हैं तो आप उसे भी चेक कर सकते हैं।

Yaksh Prashan Questions & Answers यक्ष प्रश्न प्रश्न और उत्तर 

शब्दार्थ 

  • दुर्भाग्य – बुरी किस्मत 
  • प्रबंध – इंतज़ाम 
  • निर्मल – शुद्ध 
  • जलाशय – तालाब 
  • अनुमति – इजाजत 
  • प्रतीक्षा – इंतज़ार 
  • अदृश्य – जो दिखाई न दे 
  • दुर्दशा – बुरी हालत 
  • दुस्साहस – अति साहस 
  • मरणोन्मुख – मरने की ओर 
  • मृत – मरे हुए 

प्रश्न 1: ‘यक्ष प्रश्नकिन पांच भाइयों की कहानी है?

उत्तर: युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, सहदेव और नकुल, इन पांच भाइयों की कहानी है।

प्रश्न 2: पाँचों भाई किसका पीछा कर रहे थे?

उत्तर: पाँचों भाई हिरन का पीछा कर रहे थे।

प्रश्न 3: जलाशय किसका था?

उत्तर: जलाशय यक्ष का था।

प्रश्न 4: यक्ष के सभी प्रश्नों के उत्तर किसने दिए?

उत्तर: यक्ष के सभी प्रश्नों के उत्तर युधिष्ठिर ने दिए।

प्रश्न 5: युधिष्ठिर ने सबसे पहले किसका जीवनदान माँगा?

उत्तर: युधिष्ठिर ने नकुल का जीवनदान माँगा।

प्रश्न 6: क्या देखकर नकुल ने पानी का अनुमान लगाया?

उत्तर: नकुल ने हरी-हरी घास और उड़ते हुए बगुले देखकर पानी का अनुमान लगाया।

प्रश्न 7: नकुल, सहदेव, अर्जुन और भीम क्यों बेहोश हो गए?

उत्तर: जलाशय यक्ष का था। जब नकुल, सहदेव, अर्जुन और भीम ने पानी पीने से पहले यक्ष के प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए तो पानी पीते ही वे चारों भाई बेहोश हो गए।

प्रश्न 8: मन, हवा से भी तेज़ कैसे चलता है?

उत्तर: हमारे मन में एक क्षण में ही कई विचार आ जाते हैं। इसलिए मन हवा हवा से भी तेज़ चलता है।

प्रश्न 9: संसार की सबसे आश्चर्यजनक बात क्या है?

उत्तर: किसी के मरने पर लोग ऐसे दुखी होते हैं, जैसे वे स्वयं कभी नहीं मरेंगे, जबकि एक न एक दिन उन्हें भी मरना होता है। संसार की सबसे आश्चर्यजनक बात यही है।

प्रश्न 10: युधिष्ठिर ने यक्ष से नकुल को पुनर्जीवित करने का वर क्यों माँगा?

उत्तर: युधिष्ठिर नकुल को इसलिए जीवित कराना चाहता था क्योंकि माता कुंती का एक पुत्र युधिष्ठिर जीवित था और वह एक पुत्र माँ माद्री का जीवित देखना चाहता था।

प्रश्न 11: यक्ष-प्रश्न पाठ के आधार पर युधिष्ठिर की कोई तीन चारित्रिक विशेषताएँ लिखो।

उत्तर: युधिष्ठिर बहुत बुद्धिमान था। उसमें धैर्य कूट-कूट कर भरा हुआ था। उसने अपनी नम्रता, त्याग और बुद्धिमत्ता से अपने भाइयों को पुनर्जीवित करा लिया।

तो ये थे प्रश्न और उत्तर।

error: Content is protected !!